इस्लाम से निष्कासित करने की धमकी ।

तिरुवनंतपुरम (केरल) – केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका फातिमा तहलिया द्वारा एक भोजनालय के उद्घाटन के अवसर पर पारंपरिक दीप, अर्थात ‘निलाविलक्कु’ प्रज्वलित करने के कारण इस्लामी संगठनों के मौलवियों (इस्लाम के धार्मिक नेताओं) ने आपत्ति व्यक्त की है तथा इस कृत्य को ‘अपराध’ कहा है । फातिमा तहलिया ने इस विषय में प्रतिक्रिया देने से अस्वीकार कर दिया है ।
‘समस्त केरल जमिय्यतुल उलमा’ नामक संगठन ने अपनी बैठक में इस कृत्य पर कहा कि ‘निलाविलक्कु’ प्रज्वलित करना इस्लामी परंपरा नहीं है । किसी भी मुसलमान द्वारा ऐसा करना इस्लाम की शिक्षाओं के विपरीत माना जाएगा । यदि कोई मुसलमान गैर-मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के आधार पर ऐसा करता है, तो वह इस्लाम से निष्कासित भी हो सकता है । इसके अतिरिक्त केवल परंपरा अथवा अनुकरण के रूप में भी ऐसा करना ‘हराम’ (इस्लाम के अनुसार अयोग्य) तथा अपराध की श्रेणी में आएगा ।
संगठन के नेता अब्दुल हमीद फैजी अंबालाक्कदावू ने कहा कि इस्लाम अपने अनुयायियों को अन्य धर्मों की परंपराओं का पालन करने की अनुमति नहीं देता ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं