- एन.सी.ई.आर.टी. का पिछले १४ वर्षों से हिंदूद्वेष चालू !
- ‘केंद्र में कांग्रेस की सरकार न होते हुए भी इस प्रकार का हिंदुद्वेष अभी भी कैसे चालू है ?’ ऐसा प्रश्न हिंदुओं के मन में आने पर आश्चर्य न लगे !
- केंद्र सरकार इस ओर तुरंत ध्यान देकर इसमें बदलाव करें, ऐसा हिंदुओं को लगता है !
नई दिल्ली – एन.सी.ई.आर.टी. के ५ वीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में मेरीगोल्ड के युनिट ८ में ‘द लिटिल बुली’ इस अध्याय में जानबूझकर हिंदुओं के देवताओं का अपमान करने का प्रयास पिछले १४ वर्षों से हो रहा है । उसी प्रकार एक अन्य पुस्तक में ‘अब्दुल’ नाम के लडके को अच्छा काम करने वाला दिखाया गया है ।
१. ‘एडवायजरी कमेटी फॉर टेक्स्ट बुक एट द प्रायमरी लेवल’ की अध्यक्षा अनीता रामपाल के नेतृत्व में वर्ष २००७ में यह पुस्तक तैयार की गई है । इसमें भगवान विष्णु के ‘हरि’ नाम का प्रयोग कर अपमान किया गया है । ‘द लिटिल बुली’ इस अध्याय में पात्र का नाम ‘हरि’ होकर वह लडकियों को चिढाता है, उनकी चोटी खींचता है, उनके ऊपर दादागीरी करता है । इस कारण लडके उससे डरते हैं, उससे द्वेष करते हैं, ऐसा दिखाया गया है । अंत में एक केकडा उसे काटता है और उसे सबक सिखाता है, ऐसे बताया है ।
२. ब्रिटेन के एनिड ब्लिटन की ‘चिमनी कॉर्नर स्टोरीज’ इस पुस्तक में ‘द लिटिल बुली’ यह अध्याय है । इसके मूल लेखक और उनकी मूल कथा का अभ्यास करने पर उसमें इस लडके का नाम ‘हेन्री’ है । एन.सी.ई.आर.टी. ने यह अध्याय इस पुस्तक में लेते हुए उसका नाम ‘हरि’ किया है । इस माध्यम से हिंदुओं के देवताओं का अपमान किया गया है ।
‘अब्दुल’ अच्छा लडका होना यह दिखाने वाली पुस्तक !
एन.सी.ई.आर.टी. के चौथी कक्षा की ई.वी.एस. पुस्तक के कुछ अध्यायों में ‘अब्दुल’ नाम का पात्र सतत दिखाई देता है । वह प्रत्येक काम अच्छे करता है, अन्यों का सहायता करता है, ऐसा दिखाया गया है । २७ क्रमांक का अध्याय ‘चुस्की गोज टू स्कूल’ में अब्दुल एक अपाहिज लडकी को स्कूल जाने में सहायता करता है, ऐसा दिखाया गया है, तो क्रमांक १९ के ‘अब्दुल इन द गार्डन’ में अब्दुल अपने पिता को बागवानी के काम में सहायता करता है, ऐसा दिखाया गया है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।