पिंपरी-चिंचवड (महाराष्ट्र) – यहां स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर में आयोजित यात्रा (मेले) में ‘मेड इन पाकिस्तान’ वस्तुओं की बिक्री किए जाने का दावा करने वाला एक वीडियो प्रसारित हुआ है । मंदिर परिसर में संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर आयोजित यात्रा में एक महिला द्वारा क्रय की गई चादर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ (पाकिस्तान में निर्मित) का लेबल पाए जाने की बात महिला ने कही है ।
🚨 'Made in Pakistan' Bedsheets Sold at the Fair in the Premises of Shri Morya Gosavi Temple, Chinchwad, Pune
🛕 The sale of products labeled 'Made in Pakistan' at a Hindu religious fair is not just an insult to Hindu pilgrimage sites but also raises serious security concerns… pic.twitter.com/OMKijiOdPn
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 6, 2026
महिला ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं किसी सीमा क्षेत्र में नहीं रहती, बल्कि सीमा से हजारों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में, पुणे के निकट रहती हूं । फिर भी यहां ‘मेड इन पाकिस्तान’ की वस्तु मिलना अत्यंत आश्चर्यजनक तथा क्रोध उत्पन्न करने वाली बात है ।” इस संबंध का वीडियो वर्तमान में सामाजिक माध्यमों पर तीव्र गति से प्रसारित हो रहा है ।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाले सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को बंदी बनाया । इस घटना के कारण स्थानीय बाजारों में विदेशी वस्तुओं की बिक्री को लेकर अनेक प्रश्न उठ खडे हुए हैं । अत: , यह चादर वास्तव में कहां से आई, क्या इसका आयात विधिसम्मत रूप से किया गया था अथवा नहीं, तथा इस विषय में विक्रेता का पक्ष क्या है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है ।
पुलिस ने इस प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया है । यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उक्त चादर कहां से आई तथा यात्रा में उसकी बिक्री किसने की । साथ ही पुलिस ने पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका को पत्र लिखकर ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है ।

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी