-
यह मानसिक तनाव दूर करने का एक उपयोगी उपचार है, ऐसा अमेरिका एवं यूरोप में लोग सोचते हैं !
- विदेशों में ‘गाय चिकित्सा’ लोकप्रिय हो रही है । क्या भारत में ऐसा कभी भी संभव है ? विदेशी लोग गाय का महत्व समझते हैं । भारत में भले ही हिंदू संस्कृति में गाय का महत्व रेखांकित किया गया हो, परंतु गोहत्या रोकने तथा गायों का पालन-पोषण करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, यह कष्टप्रद है !
मुंबई: अमेरिका तथा यूरोप में लोगों ने कोरोना काल के मानसिक तनाव से निपटने के लिए गायों को गले लगाना प्रारंभ कर दिया है । इसके लिए अनेक लोग १४ सहस्त्र ५०० रुपए तक का भुगतान भी कर रहे हैं । इसके पूर्व भी यह सामने आया था कि विदेश में ऐसा प्रयास किया जा रहा है; परंतु कहा जा रहा है कि कोरोना काल में इसमें वृद्धि हुई है । इसके पूर्व यह बात सामने आई थी कि, गाय को गले लगाने से न केवल मानसिक तनाव दूर हो जाता है; अपितु इससे अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में भी बहुत सहायता मिलती है ।
आधुनिक चिकित्सकों (डॉक्टरों) का कहना है कि, गायों को गले लगाना ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन एवं डोपामाइन इन हार्मोन्स के स्राव के ट्रिगर (कारण बनने) का काम करता है । कोर्टिसोल न्यून करता है । उसी प्रकार, तनाव का स्तर, चिंता एवं अस्वस्थता के लक्षण भी न्यून करता है । गाय का स्वभाव शांत, कोमल एवं धैर्यवान होता है । गाय को गले लगाने से व्यक्ति के शरीर में चयापचय, प्रतिरक्षा एवं तनाव नियंत्रण की क्रियाएं सुलभ करने में सहायता मिलती है ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।