राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करें ! – भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी की मांग

भारत की राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ रखना चाहिए, ऐसी मांग भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने ट्वीट कर किया है । इसके लिए उन्होनें द्रौपदी ट्रस्ट की डॉ. मिश्रा द्वारा  किए संशोधन का संदर्भ दिया है । 

नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) की आयुर्वेदिक दवा से दो दिन में ठीक होते हैं कोरोना के रोगी !

यहां के कृष्णापट्टम गांव में हजारों की संख्या में कोरोना की आयुर्वेदिक दवा लेने के लिए लोग तीन-तीन किमी की लंबी  कतार में खडे दिखाई दे रहे हैं । ‘यह दवा कोरोना का इलाज करती है’, दवा उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ दवा निर्माता बोगिनी आनंदय्या ने भी यह दावा किया है । आनंदय्या की दवा नेत्रों में डालने के उपरांत ऑक्सीजन का स्तर बढता है । खास बात यह है कि, आनंदय्या यह दवा निःशुल्क दे रहे हैं ।मुख्य बात यह है कि, कई नेता और अधिकारी उनकी दवा की गुणवत्ता का लाभ उठा रहे हैं और आनंदय्या के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं । इसकी ओर मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ध्यान दिया है ।

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में कोरोना का प्रभाव न्यून करने के लिए ‘कोरोना देवी’ मंदिर की स्थापना !

जनपद में कोरोना पीडितों की संख्या में बडी मात्रा में वृद्धि हुई है । ‘केवल भगवान ही कोरोना से बचाने में सहायता कर सकते हैं’, इस श्रद्धा के साथ स्थानीय लोगों ने शहर के बाहर ‘कोरोना देवी’ का मंदिर बनाया है । १०० वर्ष पूर्व प्लेग के महामारी के समय यहां प्लेग मरियम्मन मंदिर की स्थापना की गई थी ।

असम में ३ विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली !

अधिवेशन के पहले दिन विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली । इनमें से ३ सदस्यों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली । इनमें सुमन हिप्रिया, अमियकुमार भुइया एवं जयंत मल्ला बरुआ सम्मिलित हैं ।

वर्ष २०१३ में यौन उत्पीडन के मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को निर्दोष मुक्त किया

सहकारी युवती पर यौन उत्पीडन के मामले में तहलका के संस्थापक तथा पूर्व संपादक पत्रकार तरुण तेजपाल को म्हापसा के सत्र न्यायालय ने २१ मई के दिन निर्दोष मुक्त किया ।

नकली कोरोना प्रमाणपत्र देने वाले और रेमडेसिविर इंजेक्शन का कालाबाजार करने वाले २ डॉक्टरों को हिरासत

लोगों को नकली कोरोना प्रमाणपत्र देने वाले और रेमडेसिविर इंजेक्शन का कालाबाजार करने वाले चामराजपेट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के २ डॉक्टरों को पुलिस ने जाल बिछाकर हिरासत में लिया ।

यौन शोषण का बदला लेने के लिए, पीडिता ने पति के साथ मिलकर की बलात्कारी की हत्या !

हबीबुल्लाह नाम के युवक ने यहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया । इसका बदला लेने के लिए विवाहिता ने अपने पति की सहायता से हबीबुल्लाह की हत्या कर दी । पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है । महिला ने अपने पति को बचाने के लिए २ अन्य युवकों के नाम लिए हैं । किंतु युवकों के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं मिला ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग !

तमिलनाडु की नवनिर्वाचित द्रमुक सरकार के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर मांग की है कि, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के प्रकरण में सभी सात दोषियों को दिया हुआ आजीवन कारावास का दंड क्षमा किया जाए । इन दोषियों ने विगत तीन दशकों में बहुत कष्ट सहा है ।

भारत में ‘ब्लैक फंगस’ के बाद अब ‘व्हाईट फंगस’ के भी मरीज मिले !

कोरोना पीडितों में ‘ब्लैक फंगस’ (म्युकरमायकोसिस) इस बीमारी का लक्षण दिखने के बाद अब ‘व्हाईट फंगस’ की समस्या दिखने लगी है । पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मे भरती कोरोना के ४ मरीजों में व्हाईट फंगस का लक्षण दिखाई दिया है । ऑक्सीजन पर रखे मरीजों को इस बीमारी का खतरा अधिक है, ऐसा विशेषज्ञों का कहना है । इस अस्पताल के मायक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. सिंह ने बताया कि, यह फंगस मरीजों की त्वचा को हानि पहुंचा रहा है । साथ ही व्हाईट फंगस का देर से निदान होने पर घातक हो सकता है ।