एक मुस्लिम विद्यार्थी की मां को बंदी बनाया गया
गौहाटी (आसाम) – आसाम के गोलाघाट जिले में एक विद्यालय में कक्षा ९ के ५ मुस्लिम विद्यार्थी गाय का मांस लेकर आए एवं उन्होंने २ हिन्दू विद्यार्थियों को बलपूर्वक वह मांस भक्षण कराने का प्रयास किया, ऐसा आरोप लगाते हुए पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया गया है । यह घटना कृष्णई स्थित हाबराघाट उच्च माध्यमिक विद्यालय में घटी । पुलिस ने एक विद्यार्थी की मां नूर साहिदा बेगम को बंदी बनाया है । वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार यहां मुस्लिमों की जनसंख्या ५७ प्रतिशत एवं हिन्दूओं की जनसंख्या ३४ प्रतिशत है ।
मुस्लिम विद्यार्थियों ने चम्मच में गाय के मांस के टुकडे रखकर उन्हें हिन्दू विद्यार्थियों के मुंह के पास ले गए एवं उन्हें बलपूर्वक भक्षण कराने का प्रयास किया; किन्तु ‘यह क्या है ?’, यह हिन्दू विद्यार्थियों को पता था । इसलिए उन्होंने चम्मच झटक दिया एवं गाय का मांस भूमि पर जा गिरा । विद्यार्थियों ने वह मांस पैर से कुचला एवं वहां से चले गए ।
विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को शांत रहने को कहा
हिन्दू विद्यार्थियों ने शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी दी, तब यह घटना प्रकाश में आई ; किन्तु विद्यालय प्रशासन ने इस घटना को दबाने का प्रयास किया एवं पीडित विद्यार्थियों को ‘इस संबंध में किसी से भी बात ना करें’, ऐसा निर्देश दिया । (धर्मांध मुस्लिमों के संदर्भ में ऐसे ढिठाई पूर्ण व्यवहार के कारण ही उनका कुकृत्य करने का साहस अधिक से अधिक बढता है! – संपादक) पीडित विद्यार्थी घर पहुँचे एवं उन्होंने परिजनों को पूर्ण जानकारी बताई, तब यह घटना सभी को ज्ञात हुई । इसके उपरांत क्रुद्ध पालक एवं स्थानीय लोग विद्यालय पहुंचे एवं उन्होंने विद्यालय प्रशासन से पूछा कि इसके लिए कौन उत्तरदायी है ।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया, उनसे लिखित आश्वासन लिया कि ऐसे कृत्य वे पुन: नहीं करेंगे एवं प्रकरण बढे नहीं इसलिए पहली भूल समझकर उन्हें क्षमा करने का निर्णय लिया ।
विद्यार्थियों केवल शाकाहारी ही भोजन लाएं ! – जिलाधिकारी का निर्देश
गोलाघाट के जिलाधिकारी प्रदीप तिमुंग एवं पुलिस अधीक्षक नबनीत महंता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करने के लिए विद्यालय का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने विद्यालयों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को मात्र शाकाहारी भोजन ही विद्यालय में लाना चाहिए, जिसमें अंडे समाहित हो सकते हैं; किन्तु अन्य कोई भी मांसाहारी पदार्थ नहीं लाना चाहिए ।

(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु