
उदयपुर (राजस्थान) – सामाजिक माध्यम पर नूपुर शर्मा का समर्थन करनेवाले एक संदेश को प्रसारित करने के कारण ४० वर्षीय कन्हैयालाल तेली की धर्मांध कट्टरपंथी मुसलमानों ने हत्या कर दी थी । दिवंगत तेली सिलाई का व्यवसाय करता था । मुसलमानों ने उसकी दुकान में घुसकर तलवार से उसका सिर काट दिया । इसके उपरांत संबंधित मुसलमानों ने हत्या का दायित्व स्वीकारते हुए सामाजिक माध्यम पर एक संदेश प्रसारित करने के साथ ही निघृण हत्याकांड का एक चलचित्र भी प्रसारित किया ।
१. धांनमंडी परिसर के भूत महल क्षेत्र में तेली की ‘सुप्रीम टेलर्स’ नामक एक दुकान है । दो कट्टरपंथी मुसलमान कपडे का नाप देने का निमित्त बताकर उसकी दुकान में घुसे और तेली की हत्या कर दी । उसके उपरांत वहां से भाग गए ।
२. तेली द्वारा संदेश प्रसारित किए जाने के फलस्वरूप उसे मुसलमानों की ओर से प्राणांत करने की धमकियां मिल रही थीं । उसने पुलिस में इसकी शिकायत भी की थी । इन धमकियों के कारण उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली । १० दिन उपरांत २८ जून को जब उसने अपनी दुकान खोली, तो घात लगाकर राह देख रहे धर्मांधों ने उसकी हत्या कर दी ।
३. हत्या होने के उपरांत यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । उदयपुर के व्यापारियों ने नगर के ५ स्थानों पर बाजार बंद कर दिए हैं । पुलिस ने रियाज अंसारी और मोहम्मद गौस को बंदी बना लिया है । (२९.६.२०२२)
संपादकीय भूमिका
|
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !