हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा ज्ञापन दिए जाने पर नगराध्यक्ष उमेश सकपाळ ने संबंधित लोगों पर अपराध पंजीकृत करने का दिया आश्वासन

चिपळूण, २ फरवरी (संवाददाता) – चिपळूण नगर परिषद की कार्यकक्षा में स्थित यहां के नारायण तालाब के परिसर में ३० जनवरी की सायंकाल को मुसलमानों ने नमाज पढी । उस समय वहां उपस्थित नागरिकों ने उन्हें ‘यह एक सार्वजनिक स्थान होने के कारण आप यहां नमाज न पढें’, ऐसा बोलकर उन्होंने उसकी अनदेखी की । इस घटना का संज्ञान लेकर २ फरवरी को चिपळूण के समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने एकत्रित होकर नगराध्यक्ष श्री. उमेश सकपाळ को संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा । तब नगराध्यक्ष श्री. उमेश सकपाळ ने ‘इसकी पूरी जानकारी लेकर ऐसा करनेवालों पर नगरपरिषद की ओर से अपराध पंजीकृत करने के लिए हम सर्वाेपरी प्रयास करेंगे’, ऐसा आश्वासन दिया ।

ज्ञापन सौंपने के समय पार्षद निहार कोवळे, गोरक्षक विक्रम जोशी, समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के सर्वश्री मंदार लेले, अजिंक्य ओतारी, अंकुश आवले, गणेश आगरे, डॉ. हेमंत चाळके, शिल्पा इनामदार, सुप्रिया शिंदे, सारिका भावे तथा अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।
१. नारायण तालाब इस नगरपरिषद के सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक कृति करना अपराध है, तब भी वहां जानबूझकर नमाज पढी गई है । नमाज पढने के लिए यहां आए मुसलमान उसके लिए सभी आवश्यक सामग्री साथ लेकर आए थे । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से यह बताया गया कि ऐसा कर चिपळूण शहर में धार्मिक तनाव उत्पन्न कर शहर का सामाजिक सौहार्द बिगाडने का यह षड्यंत्र है ।
२. क्या वहां नगरपरिषद का कोई पहरेदार (वॉचमन) था ? उसने उन्हें क्यों नहीं रोका ? यह घटना गंभीर है; इसलिए संबंधित कर्मचारी की जांच की जाए, यह मांग भी की गई ।
३. इस ज्ञापन के माध्यम से तथा प्रत्यक्षरूप से भी नगरपरिषद प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को यह चेतावनी दी गई कि घटित घटना के लिए नगरपरिषद प्रशासन भी उत्तरदायी है; इसलिए इस संदर्भ में नगरपरिषद प्रशासन नमाज पढनेवालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई होने के लिए तुरंत शिकायत दें, अन्यथा हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन अांदोलन चलाएंगे तथा उससे कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए नगरपरिषद प्रशासन उत्तरदायी होगा ।
४. उसके उपरांत हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने इस संबंध में चिपळूण के पुलिस निरीक्षक मेंगडे से भेंट कर इस प्रकरण में अपराध पंजीकृत करने की मांग की ।
५. इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेकर चिपळूण शहर के धर्मप्रेमी हिन्दू बडी संख्या में नगरपरिषद में उपस्थित रहे तथा उन्होंने इस घटना को कडा विरोध जताया ।
संपादकीय भूमिका
|
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !
ConfirmTkt Controversy : ‘कन्फर्म टिकट’ प्रतिष्ठान ने श्री गणेश का अपमान करने वाला विज्ञापन हटाया ।
Jalgaon School ID Scam : तत्कालीन शिक्षाधिकारी ने २५९ झूठे (फर्जी) आदेश दे कर किया करोडों रुपए का भ्रष्टाचार ।
पुरातत्व विभाग से संबंधित लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करें ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग
वारकरियों को ‘घुसखोर’ (घुसपैठिया) कहकर अपमानित करने वालों का सार्वजनिक विरोध, एवं हिंदुत्वनिष्ठ संतों का भव्य सम्मान किया जाएगा ! – श्री सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !