नवरात्रि के उपलक्ष्य में फोंडा (गोवा) में संपन्न हुए विभिन्न होम !

बगलामुखीदेवी की आरती उतारतीं (बाईं ओर से) श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी एवं श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी

फोंडा (गोवा) – ‘हिन्दू राष्ट्र की शीघ्रातिशीघ्र स्थापना हो, सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी को स्वास्थ्यलाभ हो तथा साधकों की साधना अच्छे ढंग से हो’, इस उद्देश्य से सप्तर्षि जीवनाडी-पट्टिका में किए गए उल्लेख अनुसार नवरात्रि की अवधि में फोंडा (गोवा) में विभिन्न होम संपन्न हुए । २२ सितंबर अर्थात घटस्थापना के दिन से विभिन्न होम आरंभ किए गए । इसके अंतर्गत ‘बगलामुखी होम’, ‘वाराही होम’, ‘कार्तिकेय होम’ एवं ‘चंडी होम’ किए गए । इस अवसर पर सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणियां श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी, श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी, साथ ही सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी एवं सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीळजी की वंदनीय उपस्थिति थी ।