शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कथन –
(ए.आय.एम.आय.एम. का अर्थ है ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, यानी अखिल भारतीय मुसलमान एकता संघ)

पाटलीपुत्र (बिहार) – शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या संगठन गौ–रक्षण का समर्थन करेगा, हम उसका समर्थन करेंगे — चाहे वह ‘ए.आय.एम.आय.एम.’ ही क्यों न हो । उन्होंने प्रश्न उठाया कि हिन्दू तथा हिन्दुत्व के नाम पर वोट मांगने वाले लोग गौ–रक्षण के विषय में चुप क्यों हैं ? वे राज्य के शिवहर क्षेत्र में आए हुए थे ।
शंकराचार्य ने आगे कहा कि गाय किसी एक जाति, पंथ या दल की नहीं, बल्कि पूरे भारत की पहचान है । गाय के नाम पर राजनीति करने वाले वास्तव में गौ–सेवा के लिए क्या कर रहे हैं ? गाय भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण की आधारशिला है । गौ–रक्षण पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है । हमारी निष्ठा किसी राजनीतिक दल से नहीं, अपितु गौमाता तथा सनातन धर्म से है । हम किसी भी दल के विरोध में नहीं हैं ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
गोवंश की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रशासन एवं उच्च न्यायालय की उचित भूमिका !
Prime Minister Narendra Modi : निर्वाचित होकर १२ वर्षों तक पद पर रहने वाले नरेंद्र मोदी प्रथम प्रधानमंत्री !
जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा से छत्तीसगढ में १७५ लोगों ने हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश किया ।