प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोडा

नई दिल्ली – लगभग ४० वर्षों के प्रभावी राजनीतिक कार्यकाल के पश्चात नरेंद्र मोदी निर्वाचित होकर तथा सर्वाधिक समय तक, अर्थात निरंतर १२ वर्षों तक पदभार संभालने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बन गए हैं । इस अवसर पर देश-विदेश के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं ।
प्रधानमंत्री मोदी ने १० जून को प्रधानमंत्री के रूप में कुल ४ सहस्र ३९९ दिन पूर्ण किए । उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के ४ सहस्र ३९८ दिनो तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया । मई २०१४ में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग १३ वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था । इस कारण कुछ ही दिनों पूर्व उन्होंने सर्वाधिक समय तक, अर्थात २५ वर्षों से भी अधिक सरकार के प्रमुख रहने का कीर्तिमान स्थापित किया था ।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए । इनमें विमुद्रीकरण (नोटबंदी), भारतीय संविधान से अनुच्छेद ३७० को निरस्त करना, उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णयों का समावेश है । कोरोना महामारी तथा विभिन्न युद्धों जैसी वैश्विक चुनौतियों के काल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश का सफल नेतृत्व किया ।
वैश्विक नेताओं द्वारा अभिनंदन की वर्षा !
१. प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन ! विगत कुछ सप्ताहों में रोम में पुनः भेंट करना तथा हमारे राष्ट्रों के लिए नवीन अवसरों के निर्माण की दृष्टि से भविष्य का वेध लेने वाली ‘विशेष रणनीतिक सहभागिता’ का संयुक्त रूप से शुभारंभ करना, एक अत्यंत सुखद अनुभव था । – जॉर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री, इटली
२. यह मील का पत्थर न केवल आपके कार्यकाल का, अपितु संसार के सबसे बडे लोकतंत्र की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर बारंवार व्यक्त किए गए विश्वास का भी प्रमाण है । आपकी दूरदृष्टि ने भारत की सीमाओं के पार, विशेष रूप से श्रीलंका में भी अनेक लोगों को प्रेरित किया है ! – अनुरा कुमारा दिसानायके, राष्ट्रपति, श्रीलंका
३. प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि उनके अनेक वर्षों की समर्पित जनसेवा तथा भारत के विकास, समृद्धि एवं वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठा वर्धन में उनके नेतृत्व का प्रमाण है । – अनवर इब्राहिम, प्रधानमंत्री, मलेशिया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari