
मुझे सदैव लगता था कि ‘जो मेरा है वह गुरुदेवजी का है तथा जो गुरुदेवजी का है, वह मेरा है’, ऐसा भाव होने में क्या अनुचित है ? तब मेरे मन में ‘जो जो गुरुदेवजी का है, उस पर मेरा स्वामित्व है’, यह विचार नहीं होता था; अपितु ‘वह मेरा है; इसलिए मुझे आत्मीयता से उसका उपयोग करना चाहिए’, यह पहले मेरा विचार होता था ।
जून २०२४ में श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी से मिलने पर मैंने कहा, ‘‘मेरा जीवन सनातन संस्था के लिए है । जो-जो मेरा है, वह सनातन का है तथा जो सनातन का है, वह मेरा है ।’’ उस पर उन्होंने तुरंत कहा, ‘‘सनातन संस्था तथा आप अलग नहीं हैं । आप एक ही हैं ।’’ उनकी बातें सुनकर मेरे अंतर्मन में श्री गुरुदेवजी ने मेरे मन में आए पहले विचार में जो अधूरापन था, उसका भान दिलाया । श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) सिंगबाळजी ने ‘मेरा विचार अधिक कैसे उचित होना चाहिए ?’, इसका मुझे भान दिलाया । श्री गुरुदेवजी की इस कृपा के लिए मैं कोटि-कोटि कृतज्ञ हूं ।’
– श्री. अभय वर्तक, प्रवक्ता, सनातन संस्था (१०.८.२०२४)
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !