तहसीलदार एवं संयुक्त उप-पंजीयन पद पर कार्यरत थीं थुम्माकोम्मा सुचरिता

भाग्यनगर (तेलंगाना) – राज्य के रिश्वतखोरी प्रतिबंधक विभाग ने राजस्व विभाग की एक निलंबित महिला अधिकारी की अत्यधिक संपत्ति उजागर की । पूछताछ के समय रिश्वतखोरी प्रतिबंधक विभाग को इस महिला के पास से २० करोड रुपए की चल एवं अचल संपत्ति, नगदी तथा बडी मात्रा में अमूल्य आभूषण मिले ।
२४ जून को रिश्वतखोरी प्रतिबंधक विभाग ने भाग्यनगर के पासा स्थित शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार तथा संयुक्त उप-पंजीयन अधिकारी थुम्माकोम्मा सुचरिता के विरुद्ध ‘भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून’ के अंतर्गत बेहिसाब संपत्ति रखने का अपराध पंजीकृत किया ।
सुचरिता पहले से ही कारागृह में बंद है ।
दोषी अधिकारी सुचरिता रिश्वतखोरी के अन्य एक प्रकरण में पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं । उन्होंने एक सरकारी काम करने के बदले में ३० लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी । पिछले माह में २६ मई को उसमें से २ लाख रुपए की पहली किश्त स्वीकार करते हुए उन्हें रंगेहाथ पकडा गया था ।
विभाग द्वारा अनेक स्थानों पर की गई छापामारी में क्या मिला ?
विभाग के अधिकारियों ने सुचरिता के हिमायतनगर में स्थित आवास तथा उनके परिजनों, सहयोगियों, साथ ही अन्य ३ स्थानों पर एक ही समय छापे मारे । उसमें निम्न बातें मिली –
१. कीसारा एवं खानामत में भूमि के दो भूखंड
२. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ३ आलीशान घर
३. सिद्दिपेट जिले के दामराकुंटा गांव में २ एकड १७ गुंठा कृषिभूमि
४. २ चारपहिया वाहन
५. १ करोड २ लाख रुपए मूल्य के सोने एवं हीरे के आभूषण
६. १२ लाख रुपए नकद एवं बैंक खातों में जमा १८ लाख रुपए
७. १२ एकड कृषिभूमि के कागदपत्र
इस उक्त सभी संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य देखा जाए, तो वह लगभग २० करोड रुपए होता है ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !