‘सनबर्न’ की पृष्ठभूमि की जांच करने के गृहराज्यमंत्री के निर्देश !
(नोट : ‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ यानी पाश्चात्य संगीत का कार्यक्रम)

मुंबई, २५ जून (वार्ता.) – गोरेगांव और वर्ली के ‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में युवाओं की हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के उपरांत राज्य सरकार ने अब कडे कदम उठाए हैं । राज्य के गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने बताया, ‘गृह विभाग ने निर्णय लिया है कि राज्य में इसके आगे किसी भी ‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ को मद्य की अनुमति नहीं दी जाएगी ।’ इसके साथ ही विवादित ‘सनबर्न फेस्टिवल’ की संपूर्ण जानकारी और उनकी अब तक की पृष्ठभूमि की जांच करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं । ‘नशा मुक्ति अभियान’ के श्री. सतीश सोनार ने कुछ दिन पूर्व ही गृहराज्यमंत्री योगेश कदम से भेंट कर इस गंभीर विषय पर चर्चा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की । इस भेंट के समय गृहराज्यमंत्री ने सरकार की नई नीति की जानकारी दी ।
उत्पाद शुल्क (एक्साइज) विभाग की पुरानी अनुमतियों पर रोक; नियम होंगे कडे
इससे पहले राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की ओर से ऐसे संगीत महोत्सवों को मद्य बिक्री की अनुमति दी जाती थी, जिससे अनुचित घटनाएं घटती थीं; परंतु अब इसके आगे नियम अधिक कडे कर दिए गए हैं और ऐसे किसी भी कॉन्सर्ट में मद्य की अनुमति नहीं दी जाएगी, ऐसा गृहराज्यमंत्री कदम ने स्पष्ट किया ।
केवल नियम नहीं चाहिए, स्थायी प्रतिबंध लगाएं ! – नशा मुक्ति अभियान
गृहराज्यमंत्री ने नियम कडे करने का आश्वासन दिया होने पर भी, नशा मुक्ति अभियान के श्री. सतीश सोनार ने इस पर असंतोष व्यक्त किया । गोरेगांव के नेस्को और वर्ली के एन.एस.सी.आई. डोम में कुछ दिन पूर्व ही हुई युवाओं की मौतों का संदर्भ देते हुए श्री. सोनार ने गृहराज्यमंत्री से कहा, ‘‘केवल नियम कडे करने से काम नहीं चलेगा । गोवा से लेकर मुंबई तक युवाओं की मौत का कारण बने ‘सनबर्न’ का इतिहास अत्यंत काला (कलंकित) है । पैसों के बल पर युवाओं को व्यसन के दलदल में धकेलनेवाले इस फेस्टिवल पर महाराष्ट्र में स्थायी प्रतिबंध ही लगाया जाना चाहिए ।’’
पुलिस महानिदेशक और अधिकारियों को जांच के निर्देश !श्री. सतीश सोनार की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने इस प्रकरण में तुरंत कदम उठाए । उन्होंने पुलिस महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । साथ ही उपस्थित गृह विभाग के अधिकारियों को ‘सनबर्न’ के आयोजकों के विषय में, उनके अब तक के कार्यक्रमों के विषय में और उनकी पृष्ठभूमि के विषय में अधिक विस्तृत जानकारी एकत्रित करने का आदेश दिया है । |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित