बलूच नेता ने पाकिस्तान को करा दिया भान ।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे।’ इन शब्दों में बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री अख्तर मेंगल ने पाकिस्तान को आईना दिखाया । पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान के नागरिकों के बलपूर्वक अपहरण किए जाने तथा मानवाधिकारों का उल्लंघन किए जाने के विरोध में यहां आयोजित कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे ।
मेंगल ने आगे कहा, ‘‘हमने आपकी (पाकिस्तान की) बुद्धिमानी वर्ष १९७१ में ही देखी है । जब आपने घुटने टेककर ढाका में हथियार डाल दिए । वर्ष १९७१ के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने ढाका में भारत के सामने आत्मसमर्पण किया तथा तब से एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश का उदय हुआ । ९० सहस्र पाकिस्तानी सैनिकों ने ढाका में किस प्रकार अपमानजनक स्थिति में आत्मसमर्पण किया, इसका इतिहास पाकिस्तान को बच्चों को सिखाना चाहिए । उन्हें बच्चों को यह भी बताना चाहिए कि ढाका में केवल हमारे सैनिकों के हथियार ही पीछे नहीं छूटे, अपितु उनके पैजामे भी वही लटक रहे थे ।’’
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !