तालिबान एवं पाकिस्तान का गठबंधन भारत के लिए संकटकारी  ! –  सीआईए के भूतपूर्व प्रमुख डगलस लंदन

अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत पर नियंत्रण प्राप्त करने में पाकिस्तान द्वारा तालिबान की सहायता करने के लिए एक ड्रोन आक्रमण ने उनके गठबंधन को मुहर-बंद (सील) कर दिया है । इस पृष्ठभूमि पर डगलस लंदन बोल रहे थे ।

तालिबान ने सरकार गठन समारोह में भाग लेने के लिए रूस, चीन, पाकिस्तान, ईरान, कतर एवं तुर्कस्तान को आमंत्रित किया !

इन देशों ने इसके पूर्व ही तालिबान से संपर्क स्थापित किया है । रूस, चीन, पाकिस्तान एवं तुर्कस्तान ने अफगानिस्तान में स्थित अपने दूतावास बंद नहीं किए हैं ।

पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है ! – भारत का आरोप

ऐसा आरोप लगाकर तालिबान और पाकिस्तान पर कुछ परिणाम नहीं होता और होगा भी नहीं ! उसकी अपेक्षा पाकिस्तान को नष्ट करने के लिए भारत ने कुछ प्रयास किए, तो वह उचित रहेगा !

(कहते हैं) “अमेरिका को अफगानिस्तान से खदेडने वाले तालिबान की सराहना की जानी चाहिए !” – झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी

आतंकवादियों और कट्टरपंथियों का महिमा मंडन करना कांग्रेसियों की ‘परंपरा’ है । यह कष्टप्रद है, कि ऐसे राजनीतिक दल ने सबसे दीर्घकाल तक भारत पर शासन किया !

पंजशीर में तालिबान के ४० आतंकी मारे गए !

फगानिस्तान के पंजशीर प्रांत पर नियंत्रण स्थापित करने में असफल तालिबान ने वहां आक्रमण का पुनः एक बार प्रयास किया है । इसमें उसके ४० आतंकी मारे गए ।

कश्मीर की सीमा पर ४० से ५० तालिबानी आतंकियों के पहुंच जाने का संदेह !

आज नहीं तो कल तालिबानी आतंकी अपनी आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए भारत में घुसेंगे, यह तो निश्चित है । उससे पूर्व ही भारत को पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त करने हेतु आक्रमण करना आवश्यक !

(कहते हैं) ‘मुसलमान होने के नाते कश्मीर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाना हमारा अधिकार ! – तालिबान

‘चीन के उघुर मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का हमें अधिकार है’, ऐसा बोलने का साहस तालिबानी आतंकी क्यों नहीं दिखाते ? इससे उनका छद्म मुसलमानप्रेम और भारतद्वेष दिखाई देता है !

(कहते हैंं) ‘काश्मीर प्रश्न में तालिबान हस्तक्षेप नही करेगा !’ – तालिबान

तालिबान की मानसिकता, उसका इतिहास और पाक के बहकाने वाले  कथनों  पर कौन विश्वास करेगा ? स्वयं के पिता और भाई को जान से मारने की मुगलाई मानसिकता वाले जिहादियों पर विश्वास करने की मूर्खता भारत कभी भी नहीं करेगा !

मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा अफगानिस्तान का सर्वाच्च नेता ! – तालिबान की घोषणा

तालिबान ने मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा को उनका सर्वोच्च नेता घाषित किया है । ‘टोलो न्यूज’ के वृत्तानुसार, तालिबान ने मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देश चलाएंगे, ऐसा कहा है ।

हमने तालिबान के संरक्षक होकर उसके लिए सभी कुछ किया ! – पाक के मंत्री की स्वीकृति

अभीतक तालिबान जो नकार रहा था, वही पाक के मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से बताने पर तालिबान इस पर क्या उत्तर देगा ? इस समर्थन के कारण अब विश्व समुदाय द्वारा पाक को ‘आतंकवादी देश’ घोषित करना आवश्यक है !