अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग का राज्यव्यापी अभियान
१०२ व्यक्तियों को कारावास, ८६ प्रतिष्ठान बंद किए गए
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी अरोपों के लिए निःशुल्क संपर्क क्रमांक घोषित

मुंबई – राज्य में प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अन्न एवं औषध प्रशासन ने पूरे राज्य में ७ दिनों का छापेमारी अभियान चलाया , जिसमें १.५८,२८,६७७ रुपये मूल्य का अवैध भंडार हस्तगत किया गया एवं १०२ आरोपी बंदी बनाए गए । कुल २०३ प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई । साथ ही ८६ प्रतिष्ठानों को ताला लगाकर बंद कर दिया गया । (इन प्रतिष्ठानों के संबंध में किसी को कुछ भी ज्ञात न होने की घोषणा करना ये हास्यास्पद होगा । क्या इनके विरुद्ध कार्रवाई होगी ? – संपादक)
अन्न एवं औषध प्रशासन की ‘सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र’ (सुरक्षित भोजन, सुरक्षित दवाएं एवं सुरक्षित महाराष्ट्र) पहल के अंतर्गत राज्य भर में मिलावटी, अस्वच्छ खाद्य उत्पाद बनाने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य व्यवसायियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया । मिलावट के उत्पादों में आम, बूंदी लड्डू, मावा, बेकरी उत्पाद, कैंडी, दूध एवं दुग्धजन्य पदार्थ, गुड़, खाद्य तेल, घी, खजूर, आइसक्रीम, कुल्फी, फ्रोजन डेजर्ट, मसाले, मूंगफली की चिक्की तथा मिलावट के लिए प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री सम्मिलित थीं ।
| नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य प्राप्त होना उनका मौलिक अधिकार है । मिलावटी, घटिया गुणवत्ता वाला भोजन या प्रतिबंधित पदार्थों का उत्पादन एवं बिक्री करते पाए जाने पर इसके आगे से कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी अन्न एवं औषध प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने दी । खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में संदेह होने पर नागरिक अन्न एवं औषध प्रशासन से संपर्क करें । इसके लिए प्रशासन ने आरोप प्रविष्ट करने वाला ऐप विकसित किया है । नागरिक १८००२२२३६५ के दूरभाष क्रमांक पर या [email protected] ई‑मेल पर संपर्क कर सकते हैं । अरोप करते समय अपना नाम, पता, संपर्क क्रमांक, संबंधित प्रतिष्ठान का सटीक पता एवं किस खाद्य पदार्थ में मिलावट है, यह सूचना देने का प्रशासन ने अनुरोध किया है । |
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !