पुणे के कथित ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ प्रकरण पर ‘विप्रो’ का स्पष्टीकरण ।

पुणे – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुडी एक विवादित घटना में, एक पूर्व महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि इस्लाम धर्म स्वीकार करने से मना करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया । यह शिकायत हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद में सामने लाई गई थी ।
इस संबंध में विप्रो ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि, “हमारे संस्थान में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है । किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, भेदभाव, उत्पीडन अथवा किसी व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों तथा स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को संस्थान में स्थान नहीं है । इस घटना में हम जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं तथा सभी आवश्यक प्रमाणपत्र एवं अभिलेख पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं । जांच चालू रहने के कारण वर्तमान में इस विषय पर अधिक टिप्पणी नहीं की जा सकती । हम कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।”
🚨 Pune "Corporate Jihad" Case: Wipro Issues Clarification
"Welfare, dignity, and respect of women employees are of the highest importance," says Wipro Technologies.
However, instead of a generic statement, the company should clearly disclose whether any action was taken… https://t.co/vWdTCWfXoe pic.twitter.com/YYVR8IlBbn
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 5, 2026
विषय या घटना क्या है ?
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि विप्रो में कार्यरत रहते हुए उस पर इस्लाम धर्म अपनाने तथा एक मुसलमान व्यक्ति के साथ संबंध बनाने के लिए मानसिक दबाव डाला गया । महिला के अनुसार, उसने इसका विरोध करते हुए प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के स्थान पर उसे नौकरी से ही हटा दिया गया । उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस घटना में पुलिस द्वारा अभी तक कोई अपराध प्रविष्ट नहीं किया गया है ।
नोट: ये आरोप शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा लगाए गए हैं । घटना की जांच तथा तथ्यों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा की जानी है ।
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद