कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि

नोटों में दीमक लगी थी 

कोलकाता (बंगाल) – यहां के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यालय से लाखों रुपए की मुद्रा पकडे जाने का दावा किया जा रहा है । इन नोटों का अधिकांश भाग दीमक एवं कीडे लगने से संपूर्णतः नष्ट हुआ है । लंबे समय तक बंद इस कार्यालय को प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार खोले जाने पर यह घटना सामने आई ।

१. छात्र चुनाव न होने के कारण उच्च न्यायालय के निर्देश पर महाविद्यालय में स्थित यह कार्यालय लंबे समय से बंद था । कुछ ही दिन पूर्व स्वच्छता एवं देखभाल के लिए अधिकारियों ने इस कक्ष में स्थित एक अलमारी खोली, तब उस अलमारी में तृणमूल के फलक एवं भीतिपत्र, साथ ही २ ‘ट्रॉली बैग’भी मिले । जब उन्हें खोला गया, तो वह बैग ५०० एवं १०० रुपए के नोटों के बंडलों से भरा हुआ था । लंबे समय तक अलमारी में वैसे ही रखे जाने से अधिकांश नोट दीमक की चपेट में आए हुए थे ।

२. भाजपा विधायक सजल घोष ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि इस जीवन में मुझे और क्या देखना अब शेष रह गया है ? हमने तृणमूल नेता के घर पर पैसों के पहाड देखे तथा तृणमूल नेता के पटसन के खेत में पैसा भरा पडा देखा । आज मैंने देखा कि तृणमूल के छात्र नेताओं ने अलमारी में लाखों रुपए रखे हैं तथा वो पैसे भी दीमक लगने से व्यर्थ हो चुके हैं ।

संपादकीय भूमिका

भ्रष्टाचारी तृणमूल कांग्रेस पर अब प्रतिबंध लगाना ही आवश्यक हो गया है ।