TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।

तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हकीम

कोलकाता (बंगाल) – तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के महापौर (मेयर) पद से त्यागपत्र दे दिया है। हकीम ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को अपना त्यागपत्र सौंपा है। पार्टी नेतृत्व ने पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया है।

फिरहाद हकीम के त्यागपत्र पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि फिरहाद हकीम का कार्यकाल तुष्टीकरण की राजनीति का सबसे बुरा समय था। उनके जाने से कोलकाता के प्रशासन में एक विभाजनकारी अध्याय का अंत हो गया है।

संपादकीय भूमिका

फिरहाद हकीम निरंतर हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी वक्तव्य दे रहे थे। उन्हें पद छोडना पडा, हिंदुओं के लिए प्रसन्नता की ही बात है। ऐसे लोगों को केवल त्यागपत्र पर न छोडकर उन्हें जेल में ही डालना आवश्यक है ।