‘भंडारा अर्थात शुद्ध हल्दी’ घोषित करने की अन्न एवं औषधि प्रशासन से मांग !

पुणे – जेजुरी गढ पर भंडारे में अचानक अग्नि लगने की घटना कुछ समय पूर्व ही सम्मुख आई थी । इस घटना का संदर्भ देते हुए भाजपा के विधायक विक्रम पाचपुते ने भंडारे में रासायनिक मिलावट की ओर संकेत किया है । जेजुरी गढ सहित राज्य के विभिन्न प्रमुख देवस्थानों के स्थानों पर बडे स्तर पर रसायनयुक्त भंडारे का विक्रय होने का विषय सम्मुख आया है । यह संकट श्रद्धालुओं की सुरक्षा को चुनौती दे रहा है, इसलिए विधायक पाचपुते ने अन्न एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे से भेंट की तथा उन्हें एक विशेष निवेदन सौंपा । ‘भंडारा अर्थात शुद्ध हल्दी’ घोषित करें, ऐसी मांग विधायक ने इस समय की । इस पर आयुक्त ने सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए ‘आने वाले कुछ दिनों में ‘भंडारा ही हल्दी है’ यह कानून में रेखांकित करेंगे, ऐसा स्पष्ट आश्वासन उन्होंने विधायक को दिया । अन्न एवं औषधि प्रशासन की ओर से शीघ्र ही इस संदर्भ में एक आधिकारिक परिपत्रक निकाले जाने की संभावना है ।
विधायक पाचपुते द्वारा प्रस्तुत सूत्र !
१. निकट के समय में भंडारे में बडे स्तर पर मिश्रण (मिलावट) किया जा रहा है । इसका प्रत्यक्ष दुष्परिणाम निष्पाप श्रद्धालुओं पर हो रहा है तथा हमारी धार्मिक श्रद्धा पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड रहा है ।
२. प्राचीन काल से भंडारे के रूप में शुद्ध हल्दी ही बेची जा रही थी तथा आगे भी हल्दी ही भंडारे के रूप में बेची जानी चाहिए, इस विचारधारा के हम सभी हैं । इसीलिए शीघ्र से शीघ्र ‘भंडारा अर्थात हल्दी ही’ यह कानून में उल्लिखित करना अत्यंत आवश्यक है ।
कानून में भंडारा अर्थात ‘हल्दी ही’ ऐसा कहीं भी उल्लिखित न होने का अपलाभ !वर्तमान में अन्न एवं औषधि प्रशासन के पास ‘भंडारा’ अर्थात वास्तव में क्या ?, इसकी कोई भी ठोस अथवा वैधानिक परिभाषा स्पष्ट नहीं है । कानून में भी ऐसा कहीं भी उल्लिखित न होने का अनुचित लाभ कुछ विशिष्ट लोग उठा रहे हैं । व्यवसायी देवस्थान परिसर में रासायनिक रंग तथा ज्वलनशील रसायन मिश्रित भंडारे का निर्बाध विक्रय कर रहे हैं । कुल मिलाकर मिलावट करने वाले एवं जाली भंडारा विक्रेताओं पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करते समय प्रशासन को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है । |
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !