डॉक्टर एवं कर्मचारी रोगियों को छोडकर भागे !

मुजफ्फरपुर (बिहार) – यहां एक निजी चिकित्सालय के अतिदक्षता विभाग (ICU) में आग लगने से ४ लोगों की मृत्यु हो गई, तो २० से अधिक लोग घायल हो गए । यह घटना ३ जून की रात्रि में घटी । स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ सकती है । यह विभाग ५ वें तल (मंजिल) पर होने के कारण अग्निशमन दल को सहायता कार्य में कठिनाई आई । लोगों का कहना है कि, आग लगने के उपरान्त समय पर जल की व्यवस्था की गई होती, तो मृतकों की संख्या कम होती ।
१. रोगियों के परिवारों का आरोप है कि, आग लगने के उपरान्त चिकित्सालय के डॉक्टर एवं कर्मचारी रोगियों को जैसी है वैसी स्थिति में छोडकर भाग गए ।
२. अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने दावा किया कि, जब उनका दल घटनास्थल पर पहुंचा, तब चिकित्सालय के अधिकांश कर्मचारी वहां उपस्थित नहीं थे ।
३. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रता कुमार ने कहा कि, शिथिलता (लापरवाही) के लिए चिकित्सालय के प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी । कुछ सम्बन्धितों का आरोप है कि, उनके रोगी वार्ड से गायब हैं । प्रत्येक पक्ष की जांच की जा रही है ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
काशी-विश्वनाथ मंदिर के प्रवेशद्वार पर सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अज्ञातवश गोलियां चलीं – ३ लोग घायल
‘महाराष्ट्र चिकित्सा प्रतिष्ठान अधिनियम’ लाया जाएगा ! – प्रकाश आबिटकर, स्वास्थ्य मंत्री
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi