नागपुर, ४ जून (संवाददाता) – मूलतः मध्यप्रदेश की रहनेवाली, परंतु वर्तमान समय में नागपुर में ‘नीट’ (चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा) की तैयारी करनेवाली छात्रा कु. आकांक्षा चतुर्वेदी (आयु १८ वर्ष) ने २० मई को फांसी लगाकर आत्महत्या की । ‘नीट’ परीक्षा का पेपर लीक होना तथा परीक्षा में अनियमितता की बढती घटनाएं तथा प्रशासन द्वारा परीक्षा निरस्त किए जाने के कारण उत्पन्न प्रचंड मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया है, ऐसा सामने आया है ।
पिता ने ऋण लेकर की थी सहायता ।
आकांक्षा के पिता कृष्णकुमार चौबे मध्य प्रदेश में मऊगंज के छोटे किसान है । अपनी बेटी को आधुनिक वैद्य (डॉक्टर) बनाने के लिए उन्होंने ‘किसान क्रेडिट कार्ड’के द्वारा ३ लाख रुपए का ऋण लिया था । केवल इतना ही नहीं, आकांक्षा का नागपुर का कोचिंग क्लास का खर्चा चलाने के लिए उसके पिता स्वयं नागपुर में रसोईए का काम कर रहे थे । आकांक्षा नीट परीक्षा में ६५० से अधिक अंक आने के प्रति आश्वस्त थी, परंतु भ्रष्ट शिक्षाव्यवस्था के कारण उसकी यह आश्वस्तता अल्पकालीन सिद्ध हुई । आकांक्षा के कक्ष में मिली चिट्ठी में उसने लिखा है, ‘माता-पिता, आपकी लडकी मन से पढाई कर एक दिन डॉक्टर बनेगी, इसका आपको विश्वास था, परंतु अब मुझमें पुनः परीक्षा देने की धैर्य नहीं बचा है । मैं आपका सपना पूरा नहीं कर सकी । पहले प्रयास में मुझे अच्छे अंक आने की आश्वस्तता थी, परंतु अब दूसरे प्रयास में मैं अच्छे ढंग से परीक्षा दूंगी, इसके प्रति मैं आश्वस्त नहीं हूं । माता-पिता, आप मुझे क्षमा कीजिए ।’
आकांक्षा के काका जगदीश चतुर्वेदी ने कहा कि आकांक्षा परीक्षा देकर जब घर लौटी, तब उसका आत्मविश्वास चरम पर था, परंतु जब पेपर लीक होने की तथा अनियमितताओं के समाचार आने लगे, तब उसे बडा झटका लगा । तब से उसने खाना-पीना छोड दिया । वह किसी के साथ ठीक से नहीं बोलती थी । वह सदैव तनाव में रहती थी, परंतु इसका अंत इतना भयानक होगा, इसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी ।

आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया