अबू आजमी का हिन्दूद्वेषी विषवमन
मुंबई – जिहाद एक अत्यंत आदरणीय शब्द है । संघर्ष को ‘जिहाद’ कहा जाता है । ‘लव जिहाद’, ‘लैंड (भूमि) जिहाद’, ये सभी मूर्खतापूर्ण बाते हैं । ‘लैंड जिहाद’ शब्द ही काल्पनिक है । पुराने समय से हिन्दू-मुसलमानों के मध्य विवाह होते आ रहे हैं तथा इसमें केवल प्रेम होता है । भारत का कोई भी मुसलमान संगठन हिन्दू लडकियों से द्रोह कर उसके साथ विवाह करने के लिए नहीं कहता, उसके विपरीत हिन्दू संगठन ही इसके लिए पैसा देते हैं, ऐसा अत्यंत हास्यास्पद तथा वास्तविकता से ध्यान हटाने वाला वक्तव्य समाजवादी दल के विधायक अबू आजमी ने दिया । अपने वक्तव्य में उन्होंने उल्टे हिन्दू संगठनों पर ही मुसलमान लडकियों को लालच देकर उनके साथ विवाह कराने का आरोप लगाया है ।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश का संविधान यह बताता है कि आयु के १८ वर्ष के उपरांत व्यक्ति स्वतंत्र होता है, वह किसी भी धर्म में जा सकता है तथा वह उसकी इच्छा के अनुरूप विवाह कर सकता है, परंतु अब इस स्वतंत्रता को जानबूझकर लक्ष्य बनाया जा रहा है । (संविधान के नाम पर स्वयं के स्वार्थ के लिए हिन्दुओं की लडकियों एवं भूमियों को संकट में डालनेवाली जिहादी गतिविधियों का समर्थन करना अबू आजमी जैसे नेताओं की पुरानी नीति रही है – संपादक)

यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’