पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया ७७ वां गणतंत्र दिवस !
भारत का ७७ वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया । प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर राष्ट्रध्वज फहराया तथा बाद में वहां भारत की तीनों सेनाओं ने संचलन किया ।