उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने भी स्नान किया ।

प्रयागराज – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में स्नान किया । उन्होंने संगम में तीन डुबकी लगाकर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया । स्नान से पहले उन्होंने गंगा माता को पुष्प अर्पित किया । उस समय मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन और आरती हुई । पश्चात राष्ट्रपति मुर्मू ने लेटे हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन कर आरती की । उसके पश्चात अक्षयवट धाम जाकर पूजा की । उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित थे ।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सपरिवार संगम में स्नान कर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया । महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड होने के कारण अरैल घाट से संगम मार्ग तक नावसेवा बंद की गई है ।



वर्ष १९५४ के पश्चात कुंभक्षेत्र में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति !राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं । इसके पहले वर्ष १९५४ में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में स्नान किया था । |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस