भारत की नागरिकता देने की विनती !

नोएडा (उत्तर प्रदेश) – पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दया की याचिका की है । उसने लिखा है, वह सचिन के प्रेम के लिए भारतआई है । सीमा ने हीर-रांझा, लैला-मजनू एवं शिरी-फरहाद की प्रेमकथाओं का उल्लेख किया है । चलचित्र अभिनेत्री आलिया भट्ट तथा अक्षय कुमार के नाम लेते हुए उसने कहा है, ‘विदेशी नागरिकता होते हुए भी वे भारत में रह सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं रह सकती ?’ सीमा की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने राष्ट्रपति को यह याचिका भेजी है । ३८ पृष्ठ की याचिका में सीमा ने राष्ट्रपति को भारत में रहने की अनुमति देने की विनती की है ।
सीमा हैदर को लेकर रोज हो रहे नए खुलासों के बीच उसने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है. सीमा हैदर की तरफ से राष्ट्रपति भवन को दया याचिका भेजी गई है. #SeemaHaider #SeemaHaiderCase #MercyPetitionhttps://t.co/HUyqXyQtw5
— ABP News (@ABPNews) July 21, 2023
सीमा हैदर द्वारा लिखित पत्र के कुछ सूत्र
१. मैंने हिन्दू धर्म को स्वीकार किया है । मैं कभी झूठ नहीं बोलती । आतंकवाद विरोधी दल मेरी जांच कर रहा है । यदि सीबीआइ, रॉ, एन.आइ.ए. मेरी जांच करे, तो भी मैं तैयार हूं ।
२. मुझे भारत की नागरिकता देनी चाहिए; क्योंकि अब मैं भारत की बहु हूं । मैं और सचिन विवाहबद्ध हैं ।
३. बांग्लादेशी, पाकिस्तानी अथवा अन्य देशों के अनेक लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है । विगत ५ वर्ष में ५ सहस्र २२० विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दी गई है । इस आधार पर मुझे भी नागरिकता मिलनी चाहिए ।
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath