(कहती हैं) ‘बलशाली अमेरिका को बोरिया-बिस्तर बांधकर लौटना पडा ; भारत के पास अभी भी अवसर है !’

भारतीय सेना के पास वह करने की क्षमता है, जो अमेरिका नहीं कर पाया है ; परंतु, भारतीय सेना पर विश्वास न रखने वाली महबूबा मुफ्ती इस प्रकार के वक्तव्य करेंगी ही ! इसलिए, केंद्र सरकार को उन्हें नजरबंद नहीं, अपितु कारावास में डालना चाहिए !

आशा है कि तालिबान अपने आश्वासनों पर अडिग रहेगा ! – श्रीलंका

तालिबान से ऐसी अपेक्षा करना मूर्खता है, श्रीलंका को वर्तमान में वहां हो रही उनकी क्रूरता से यह समझना चाहिए ! क्या श्रीलंका की सहायता करने वाले चीन के कारण ही श्रीलंका को तालिबान पर इतना भरोसा है ?

काबुल हवाई अड्डे के बाहर भीड की भगदड में सात अफगानों की मृत्यु !

अफगानिस्तान की इस घटना और समग्र वर्तमान परिस्थिति के संबंध  में मानवाधिकार संगठन और इस्लामिक देश अपना मुंह क्यों नहीं खोलते ? या क्या वे यह मानते हैं, कि मुसलमानों द्वारा दूसरे मुसलमानों पर अत्याचार करना उचित है ?

उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन !

उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कल्याण सिंह का २१ अगस्त की रात्रि को यहां एक चिकित्सालय में निधन हो गया । वे ८९ वर्ष के थे ।

हिन्दू नाम रखकर धर्मांध द्वारा हिन्दू महिला से मित्रता करने के बाद उसका यौन शोषण !

ऐसे धर्मांधों के विरोध में द्रुत गति न्यायालय में मुकदमा चलाकर उनको फांसी की सजा देना आवश्यक !

पाकिस्तान के ग्वादर शहर में हुए बम विस्फोट में ८ चीनी अभियंताओं की मृत्यु !

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने स्वीकारा आक्रमण का दायित्व !
भविष्य में ऐसा पुनः नहीं होना चाहिए ! – चीन की पाकिस्तान को चेतावनी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के भाई का तालिबान को समर्थन !

हशमत घनी अहमदजई ने तालिबान को समर्थन देने का निर्णय अल्हाज खलील-उर-रहमान हक्कानी इस तालिबानी नेता के साथ हुई बैठक के बाद लिया है ।

काबुल हवाई अड्डे से कथित अपहरण हुए १५० नागरिक सुरक्षित 

यहां के हवाई अड्डे के पास से १५० नागरिकों के अपहरण किए जाने का वृत्त प्रसारित हुआ था; लेकिन स्थानीय अफगानी मीडिया ने स्पष्ट किया कि, ये १५० नागरिक सुरक्षित हैं ।

यदि हमारे बचाव कार्य अथवा सेना पर आक्रमण किया, तो हम स्पष्ट रूप से उत्तर देंगे ! – जो बिडेन की तालिबान को चेतावनी

२० वर्षों के संघर्ष के पश्चात भी अफगानिस्तान को तालिबान से मुक्त न कर पाने वाले अमेरिका की यह चेतावनी हास्यास्पद ही है !