नेपाल का चीन से प्रश्न
“यह आप दोनों देशों के बीच का विषय है, इसे बातचीत से सुलझाइए !” – चीन का परामर्श
बीजिंग (चीन) – नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने यहां चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भेट की । इस समय खनाल ने कालापानी, लिम्पियाधुरा एवं लिपुलेख के सूत्र को उठाया । साथ ही उन्होंने भारत तथा चीन के बीच लिपुलेख दर्रे के उपयोग को लेकर हुए समझौते पर प्रश्न उठाते हुए पूछा कि, “यह व्यवस्था किस आधार पर बनाई गई तथा इसका स्वरूप क्या है ?”
इसके उत्तर में वांग यी ने कहा कि यह मूलतः भारत एवं नेपाल के बीच का विषय है तथा इसका समाधान बातचीत के माध्यम से ही होगा । इस प्रकार के सूत्रों को संबंधित देशों को राजनयिक वार्ता द्वारा सुलझाना चाहिए ।
“On what basis did China make an agreement with India regarding the use of Lipulekh Pass?” – Nepal questions China.
China's response: “This is an issue between the two of you; resolve it through discussions.”
Nepal should note that China has offered no support to its claim.… pic.twitter.com/zeILxioNeR
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 17, 2026
भारत एवं चीन ने वर्ष २०२० में लिपुलेख दर्रे के माध्यम से कैलास मानसरोवर यात्रा तथा सीमापार व्यापार को पुनः प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की थी । इसके अंतर्गत दोनों देशों ने इस मार्ग का उपयोग तीर्थयात्रा और व्यापार के लिए करने का निर्णय लिया था ।
नेपाल ने उस समय इसका विरोध किया था । उसका कहना था कि लिपुलेख, कालापानी एवं लिम्पियाधुरा उसके क्षेत्र के भाग हैं । इसलिए उससे परामर्श किए बिना इस मार्ग के संबंध में कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता । इसके पश्चात नेपाल ने भारत एवं चीन दोनों देशों के समक्ष राजनयिक विरोध प्रविष्ट कराया था ।
विशेष बात यह है कि शिशिर खनाल ने कुछ दिन पूर्व ही में भारत यात्रा के समय यह सूत्र नहीं उठाया था । उस समय उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की थी ।

Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !