परतूर (जिला जालना) स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का वीडियो प्रसारित l
कांग्रेस नेता तारिक सिद्दीकी के स्वामित्व का विद्यालय l
‘ट्रीनी’ नामक एक्स (X) खाते द्वारा वीडियो प्रसारित किए जाने पर विद्यालय ने दी अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत करने की धमकी l
(गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा अर्थात मोहम्मद पैगंबर का अपमान करने का एक ही दंड है – शिरच्छेद)

जालना / नई दिल्ली – जालना जिले के परतूर नगर में स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का एक वीडियो सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर प्रसारित हुआ है । इसमें विद्यालय के विद्यार्थी छद्म (बनावट) तलवारें लेकर ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ इस पाकिस्तानी इस्लामी गीत पर नृत्य का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं । इसके साथ ही मंच के पृष्ठभूमि भाग में पाकिस्तानी आतंकवादी मुमताज कादरी का चित्र होने की बात स्पष्ट दिखाई दे रही है । यह गीत मोहम्मद पैगंबर की निंदा (ईशनिंदा) का आरोप होने वाले किसी भी व्यक्ति का शिरच्छेद करने के लिए प्रेरित करता है । यह घटना फरवरी २०२५ की है तथा ‘ट्रीनी’ नामक प्रखर राष्ट्रवादी ‘एक्स’ खाते से निकट भूतकाल में ही इससे संबंधित वीडियो प्रसारित किए जाने के पश्चात यह प्रकरण सामने आया है ।
EXCLUSIVE:
During Annual Day programme of Kids World English School in Partur, Jalna — school children danced on the Pakistani song of "Gustakh Nabi Ki Ek Saza…" with dummy swords.
In the background, they had celebrated with photo of Pakistani terrorist Mumtaz Qadri, who had… pic.twitter.com/bq7PbUJYb2
— Treeni (@treeni) June 16, 2026
विद्यालय के अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी को पक्षाघात (अर्धांगवायु) का आघात ?
इस प्रकरण में परतूर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भागवत से ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने वार्तालाप किया । इस समय उन्होंने कहा कि, इस प्रकरण का अन्वेषण (जांच) चल रहा है तथा १८ जून की संध्या तक अभियोग पंजीकृत करना है अथवा अन्य कोई कार्रवाई करनी है, यह निश्चित हो सकेगा । इस समय उनसे विद्यालय प्रबंधन का संपर्क सूत्र (नंबर) मांगने पर उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी को पक्षाघात (पैरालिसिस) का झटका आया है । इस संदर्भ में उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर रेंगे से संपर्क स्थापित नहीं हो सका ।
सिद्दीकी कांग्रेस दल के नेता हैं । इस प्रकरण में ‘एक्स’ उपयोगकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक तथा जालना पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण के अन्वेषण की तथा कोई अनैतिकता पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है ।
जालना के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साली ने कहा कि, अन्वेषण अभी प्रारंभ हुआ है । शीघ्र ही प्रतिवेदन (रिपोर्ट) आएगा एवं अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय का पंजीकरण
(सी.बी.एस.ई. : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
विशेष यह है कि परतूर के ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ इस विद्यालय का पंजीकरण केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार में आने वाले सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अंतर्गत किया गया है ।
‘ट्रीनी’ एक्स खाते के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की विद्यालय प्रबंधन की धमकी !इस प्रकरण में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि, इस कार्यक्रम के समय ‘एल.ई.डी. स्क्रीन’ तथा मंच की दृश्य व्यवस्था का उत्तरदायित्व एक बाह्य ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर) को सौंपा गया था । मंच से दिखाए जाने वाले दृश्यों पर विद्यालय का प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं था । (इस प्रकार का हास्यास्पद स्पष्टीकरण देने वाला विद्यालय प्रबंधन अपने बालकों पर किस प्रकार के संस्कार कर रहा होगा, इसका अन्वेषण होना चाहिए ! – संपादक) वे दृश्य ‘एर्तुग्रुल’ नामक तुर्की धारावाहिक के थे । (यह धारावाहिक इस्लामी प्रचार के लिए जाना जाता है तथा उसमें शिरच्छेद के दृश्य हैं ।) ‘ट्रीनी’ ने यह वीडियो प्रसारित किया, इस कारण विद्यालय प्रबंधन ने ट्रीनी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की धमकी दी । इस संदर्भ में ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने ‘ट्रीनी’ के संपादकसे वार्ता की । इस समय उन्होंने कहा कि, हमारे द्वारा यह वीडियो प्रसारित किए जाने के पश्चात इस विद्यालय का समाज में भारी विरोध होने लगा । इस कारण उन्होंने अपने यूट्यूब खाते से उस नृत्य का वीडियो तो हटाया ही, इसके अतिरिक्त स्वयं का यूट्यूब चैनल भी हटा दिया (डिलीट कर दिया) । हमें अभियोग पंजीकृत करने की धमकियां मिल रही हैं, तथापि यह सत्य घटना होने के कारण हम वह वीडियो नहीं हटाएंगे । |
कौन है आतंकवादी मुमताज कादरी ?
मुमताज कादरी ने वर्ष २०११ में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राज्यपाल (गवर्नर) सलमान तासीर की AK-४७ राइफल से २७ गोलियां मारकर हत्या की थी । पाकिस्तान के न्यायालय ने उसे दोषी सिद्ध कर वर्ष २०१६ में फांसी दे दी थी । उसके पश्चात भी पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी गुट अभी भी उसका महिमामंडन करते हैं । ५०० से अधिक इस्लामी धर्मगुरुओं ने तासीर की हत्या का समर्थन किया था ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य