|
(दिल्ली – एन्.सी.आर्. अर्थात नैशनल कैपिटल रिजन – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस के विशेष दल ने पाकिस्तानी गुप्तचर संगठन ‘आई.एस्.आई.’के लिए (इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस – अंतरसेवा गुप्तचर संगठन) के लिए काम करनेवाले ७ आतंकियों को बंदी बनाया है । ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर (भारत में आतंक गतिविधियां चलाने का संचालन एवं नियंत्रण करनेवाले लोग) शाहजाद भट्टी एवं अजमल गुज्जर के आदेश पर दिल्ली – एन्.सी.आर्. में बडे आतंकी आक्रमण की तैयारी में थे । उनको पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के द्वारा हथियारों की आपूर्ति की जा रही थी । इस समूह को पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थाें की आपूर्ति भी हो रही थी । इन सभी को पैसों का लालच देकर इस कृत्य में संलिप्त कर लिया गया था ।
🚨 Major Terror Plot Foiled in Delhi-NCR! 🚨
Delhi Police have arrested 7 terrorists planning a massive attack in the national capital region, acting on orders from Pakistan-based handlers Shahzad Bhatti and Ajmal Gujjar.
Key highlights:
💊 Narcotics & weapons were being… pic.twitter.com/xpNFGcSQE5— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 17, 2026
१. बंदी बनाए गए आतंकियों में टेक्नो सिटी के दीपक अगरोला, गाजियाबाद के लोनी का निवासी अनस त्यागी, मोहित उपाख्य योगी, आरिफ उपाख्य प्रधान, जतन एवं साबीर का नाम है । (बंदी बनाए गए लोगों में कुछ हिन्दू नाम हैं । इससे हिन्दुओं का बुद्धिभ्रम कर उनका धर्मांतरण कर क्या उन्हें आतंकी बनानेवाला कोई गिरोह सक्रिय है ?, इसका अन्वेषण होना आवश्यक – संपादक)
२. इसके अतिरिक्त पंजाब के फतेहगढसाहिब के करणवीर सिंह को भी बंदी बनाया गया है । पुलिस ने उसके पास से ५ पिस्तौले, ४१ कारतूस, १ स्कॉर्पियो वाहन, ७ चल-दूरभाष संच एवं डिजिटल प्रमाण एकत्र किए हैं ।
३. पुलिस का यह कहना है कि इन आरोपियों ने दिल्ली – एन्.सी.आर्. के अनेक संवेदनशील स्थानों, भीडभाडवाले स्थानों एवं कुछ धार्मिक नेताओं की रेकी (अवलोकन) की थी । इन स्थानों के छायाचित्र एवं वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे, जिससे बडा आतंकी आक्रमण कराया जा सके ।
‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती
उत्तराखंड में खलिस्तानी आतंकवादी को बंदी बनाया, बडा शस्त्रों का संग्रह पकडा
३ परिवाद प्रविष्ट होने के उपरांत भी अब तक परिवाद पंजीकृत नहीं !
Mathura Krishna Janmasthan Donation : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मिलनेवाले दान की जांच हो !
NEET Exam Paper : भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से ‘नीट’ की प्रश्नपत्रिकाएं अकोला पहुंचाई गईं !
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया