कट्टरतावादी इस्लामी गुटों के दबाव के सामने झुकते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय ।
पाकिस्तान के गुप्तचर संगठन ‘आई.एस्.आई.’ द्वारा कट्टरतावादियों का आर्थिक सहायक होने का संदेह ।

ढाका (बांग्लादेश) – यहां के गायबांधा जिले के ‘सनातन धर्म संकुल’के विरोध में कट्टरतावादी मुसलमानों द्वारा आंदोलन किए जाने से, साथ ही धमकाए जाने के कारण बांग्लादेश सरकार द्वारा इस परियोजना का निर्माणकार्य रोके जाने की घटना ताजा है । ऐसे में ही अब कट्टरतावादियों की मांग के सामने झुककर प्रशासन ने बोगरा जिले के ‘शिवगंज’ उपजिले का नाम बदलकर ‘महास्थान’ करने की प्रक्रिया आरंभ की है, यह बात सामने आई है । ‘शिवगंज’ नाम में निहित हिन्दू धार्मिक संदर्भ के कारण इस नाम पर आपत्ति की गई थी । ‘प्रशासन का यह कदम तो देश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान से जुडे प्रतीकों को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया का आरंभ है’, ऐसा कहा जा रहा है ।
लक्ष्मीपुर, शंभूगंज, नारायणगंज, ब्राह्मणबारिया, जॉयपुरहाट, ठाकूरगांव एवं गोपालगंज इन गांवों के भी नाम बदलने का षड्यंत्र ।
सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘शिवगंज’ नाम का प्रकरण कोई एकमात्र घटना नहीं है । भविष्य में लक्ष्मीपुर, शंभूगंज, नारायणगंज, ब्राह्मणबारिया, जॉयपुरहाट, ठाकूरगांव एवं गोपालगंज जैसे अन्य गांवों के नामों के संदर्भ में भी इसीप्रकार का दबाव बनाया जा सकता है, ऐसी आशंका हिन्दू समुदाय की ओर से व्यक्त की जा रही है । यद्यपि इस विषय पर भले ही कोई भी आधिकारित नीति घोषित नहीं की गई हो, तब भी इन चर्चाओं के कारण हिन्दू समुदाय में अस्वस्थता है ।
‘ढाकेश्वरी देवी’के नाम पर स्थित राजधानी ढाका का नामकरण भी ‘जहांगीरनगर’ करने का षड्यंत्र ।![]() ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि ने इस विषय में ढाका के ‘ब्लिट्ज वीकली’के वरिष्ठ संपादक सलाहउद्दीन शोएब चौधरी से जब बातचीत की, उस समय चौधरी ने कहा, पाकिस्तान का गुप्तचर संगठन बांग्लादेश में चलाई जा रही हिन्दूविरोधी गतिविधियों को समर्थन दे रहा है तथा आर्थिक सहायता भी कर रहा है । हमारे ढाका, इस प्राचीन शहर का नाम यहां के ढाकेश्वरी देवी के मंदिर के कारण पडा है । मुगल काल में इसे जहांगीरनगर कहा जाता था । अब भी धर्मांध मुसलमान राजधानी ढाका का नाम बदलकर जहांगीरनगर करने के लिए आवाज उठाते रहते हैं, तथापि अधिकांश नागरिकों की यह आस्था है कि ढाकेश्वरी देवी ढाका शहर की रक्षा करती है । हम सभी बंगाली हैं, जबकि कट्टरतावादी मुसलमान केवल ३ प्रतिशत हैं । हम ढाका शहर का नाम कदापि बदलने नहीं देंगे ।’’ |

Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य