हिन्दुत्वनिष्ठ दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्त से पत्र लिखकर की मांग
जांच नहीं हुई तो न्यायालय में याचिका प्रविष्ट करने की चेतावनी

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – अयोध्या के श्रीराम मंदिर की दानपेटी में हुई कथित चोरी के प्रकरण की जांच चल रही है । इसी बीच अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को प्राप्त होनेवाले दान की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग हिन्दुत्वनिष्ठ नेता दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्त से पत्र लिखकर की है ।
उन्होंने चेतावनी दी कि, “यदि आप जांच नहीं कराते हैं, तो हम इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट करेंगे ।” उल्लेखनीय है कि फलाहारी ने स्वयं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की स्थापना की है तथा वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में एक पक्षकार के रूप में अभियोग लड रहे हैं ।
“जो सदस्य कभी दोपहिया वाहन से चलते थे, वे आज करोडों रुपये की गाडियों में घूमते हैं ?”
फलाहारी ने अपने पत्र में लिखा कि जब-जब मंदिर की दानपेटियां खोली जाती हैं, तब-तब सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं । उनका आरोप है कि नकदी, आभूषण, सोना, चांदी एवं हीरे-जवाहरात की लूट की जाती है । उन्होंने आगे दावा किया कि जो प्रबंधन समिति के सदस्य पहले दोपहिया वाहनों से आते-जाते थे, वे आज करोडों रुपये की गाडियों में घूम रहे हैं । उनके पास अब करोडों-अरबों रुपये के बंगले, कोठियां एवं फार्महाउस हैं । उन्होंने उत्तराखंड में भी भूमि खरीदी है । फलाहारी ने कहा कि करोडों हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड किया जा रहा है तथा यह अत्यंत दुखद है ।(“यदि इस दावे में तथ्य है, तो यह एक अक्षम्य अपराध है । श्रीकृष्ण के भक्तों की प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराएं । — संपादक”)
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !