(‘नीट’ अर्थात NEET – नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अर्थात राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा)

अकोला — ‘नीट’ प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के बाद २१ जून को पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है । इस पृष्ठभूमि में प्रश्नपत्रिकाओं के परिवहन के समय किसी भी प्रकार की अनुचित घटना न हो, इसके लिए विशेष सावधानी बरती गई । भारतीय वायुदल के विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा ‘नीट’ की प्रश्नपत्रिकाएं अकोला स्थित शिवनी हवाई अड्डे पर पहुंचाई गईं । वहां से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया । इसके लिए पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई । यह प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय ढंग से संचालित की जा रही है। प्रश्नपत्रिकाओं की सुरक्षा हेतु बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है । परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण तथा २४ घंटे सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की गई है ।
उत्तराखंड में खलिस्तानी आतंकवादी को बंदी बनाया, बडा शस्त्रों का संग्रह पकडा
३ परिवाद प्रविष्ट होने के उपरांत भी अब तक परिवाद पंजीकृत नहीं !
Mathura Krishna Janmasthan Donation : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मिलनेवाले दान की जांच हो !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )