सीमा के निकट मार्ग पर दुकान खोलकर कर रहा था सेना की गतिविधियों की गुप्तचरी l

जैसलमेर (राजस्थान) – भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से संलग्न जैसलमेर जिले से पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था ‘आई.एस.आई.’ (ISI-इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के लिए गुप्तचरी करने के प्रकरण में मुस्ताक अली को बंदी बनाया गया । वह लगभग २ वर्षों से पाकिस्तान के ‘हैंडलर्स’ (आतंकवादी गतिविधियों का नियंत्रण तथा संचालन करने वाले लोगों) के संपर्क में था एवं संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करा रहा था ।
अली सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) द्वारा पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आया था । उसे सीमा क्षेत्र की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दुकान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था । वह दुकान की आड में सीमा सुरक्षा बल एवं भारतीय सेना की गतिविधियों पर दृष्टि रखता था । सैनिकों का आवागमन, सैन्य वाहनों की गतिविधियां तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर आगे भेजी जा रही थीं । वह धन के लिए गुप्तचरी कर रहा था ।
मुस्ताक अली अकेला ही गुप्तचरी कर रहा था अथवा उसके साथ अन्य लोग भी सम्मिलित थे ? इसकी जांच की जा रही है ।
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया