कोरोना से लडने के लिए नियमित बदलाव और प्रयोग करना आवश्यक ! – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना महामारी पिछले १०० वर्षों में सबसे बडा संकट है । कोरोना संक्रमण ने आपके सामने मुश्किलें बढाई हैं । इससे पूर्व की महामारी हो या कोरोना संक्रमण, इसमें हमने एक बात निश्चित सीखी है, और वह यह कि ऐसी परिस्थिति में संकट से दो हाथ करने के प्रयासों में नियमित आवश्यक बदलाव और प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है । यह विषाणु अपना रूप बदलने में चतुर है । इसलिए अपना तरीका और रणनीति विस्तृत होनी चाहिए। ऐसा प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने १० राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रशासकीय अधिकारियों के साथ हुई ऑनलाईन बैठक में किया ।