इस्लामी, साथ ही अन्य आक्रांताओं द्वारा बदले हुए गांवों और शहरों के नाम वैसे ही रखना, यह गुलामी का लक्षण है । दिल्ली का नाम, और देश के प्रत्येक शहरों के प्राचीन नाम खोज कर उस अनुसार रखना चाहिए ! हिंदू राष्ट्र में ऐसा बदलाव किया जाएगा !
ऐसा न हो कि ऐसी मांग राष्ट्रप्रेमियों और धर्मप्रेमियों को करनी पडे । सरकार स्वयं ऐसे बदलाव करे,ऐसा हिंदूओं को अपेक्षित है !
नई दिल्ली – भारत की राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ रखना चाहिए, ऐसी मांग भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने ट्वीट कर किया है । इसके लिए उन्होनें द्रौपदी ट्रस्ट की डॉ. मिश्रा द्वारा किए संशोधन का संदर्भ दिया है ।
‘इंद्रप्रस्थ’ नाम करने तक देश में झगडे चालू रहेंगे, ऋषियों द्वारा किया गया दावा ! डॉ. स्वामी ने ट्वीट में लिखा है कि, डॉ. नीरा मिश्रा के शोध में मिली जानकारी राजधानी दिल्ली का पुन: नामकरण करने के लिए बहुत है । तमिलनाडु के एक महान ऋषि ने मुझे बताया कि, जबतक दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ नहीं किया जाता, तबतक देश में झगडे चालू रहेंगे ।
महाभारत के साथ ब्रिटिश और मुगल काल में इंद्रप्रस्थ का उल्लेख !
डॉ. नीरा मिश्रा ने अपने संशोधन में अनेक साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिनके द्वारा दिल्ली का पूर्व में नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ था । इसमें महाभारत का भी उल्लेख किया गया है । उसी तरह वर्ष १९११ की अंग्रेजों की अधिसूचना में भी इसका उल्लेख है । ब्रिटिश और मुगल काल में राजस्व और अन्य अभिलेखों में दिल्ली का नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ होने का उल्लेख है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।