
रामनाथी (फोंडा), २२ जून (वार्ता.) – गत १३ वर्षों से हम गोरक्षा का काम कर रहे हैं । अब तक कसाइयों की कैद से हमने २ लाख गाएं छुडवाई हैं । गोमाता की तस्करी करते समय वाहनों में गाएं ठूंस-ठूंसकर भरी जाती हैं । उनकी नाक में डोरी डालकर उनकी दुर्दशा की जाती है । सरकार द्वारा २ सहस्र रुपयों के नोट बंद करने का निर्णय तत्परता से लिया जा सकता है, तो गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने का निर्णय तत्परता से क्यों नहीं ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारी विनती है कि लोकसभा के चुनाव से पहले गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, अन्यथा रास्ते पर उतरकर हम आंदोलन करेंगे । जन्मदाता मां के उपरांत गाय हमारी माता है । हम गोमाता का दूध पीते हैं; परंतु उसकी रक्षा करने में हम कम पड रहे हैं । नांदेड में गोरक्षकों की हत्या की गई । गोरक्षकों को प्रशासन से सहयोग नहीं मिलता । गोमाता की रक्षा करने के लिए सभी हिन्दुओं को एकत्र आना चाहिए, ऐसे वक्तव्य अमरावती के श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान के श्री १००८ महाशक्ति पीठाधीश्वर श्री शक्तिजी महाराज ने वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में किए ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !