हिंदू संगठनों के विरोध करने पर वाद-विवाद और मारपीट !
(‘कार्निवाल’ अर्थात रास्ते पर नाच-गाकर जश्न मनाने का पश्चिमी रूप है)

कर्णावती (गुजरात) – यहां ‘कांकरिया कार्निवाल’ में ‘संटाक्लॉज’ बनकर धर्मांतरण का प्रयत्न करने वालों का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उस के उपरांत वाद-विवाद हुआ जिसका पर्यवसान मारपीट में हुआ। अंत में सांटाक्लॉज के वेश में जो व्यक्ति था, उसने ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए। यह घटना ३० दिसंबर की है। इस कार्निवाल में लगभग १२ लाख लोग सहभागी हुए थे ।
सान्ता के वेश में ईसाई धर्मांतरण की कोशिश, पकड़े जाने के बाद कहने लगे ‘जय श्री राम’: हिन्दू संगठनों ने नाकाम किया कार्निवल में धर्म-परिवर्तन का मंसूबा#SantClaus #Gujarat #Conversionhttps://t.co/o8EShGyke7
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) December 31, 2022
१. कुछ लोगों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचित किया कि ‘सांटाक्लॉज बने कुछ धर्म प्रचारकों ने ईसाई धर्म की पुस्तकें वितरित की हैं। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर त्वरित पहुंचे एवं सांटाक्लॉज बने व्यक्तियों पर हिंदुओं को, धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। जिसके फलस्वरूप सांटाक्लॉज और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच वाद-विवाद हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित किया गया है। ये कार्यकर्ता बजरंग दल के बताए जा रहे हैं।
२. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता हितेंद्रसिंह राजपूत ने सूचित किया कि गत ४ दिनों से कार्निवाल में ईसाई धर्म को बढ़ावा देने वाली पुस्तकों की विक्री हो रही थी। सांटाक्लॉज के वेश में प्रचारक हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। जब उन्हें यह तथ्य ज्ञात हुआ तो उन्होंने इसका विरोध किया।
संपादकीय भूमिका
|
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court