भारत में किसी मस्जिद अथवा चर्च पर पत्थर फेंकने के मात्र प्रवाद (अफवाह) फैलने पर, संपूर्ण देश सिर पर उठा लिया जाता है एवं उनके अंतरराष्ट्रीय संगठन भारत को उपदेश के खुराक पिलाने लगते हैं ! बांग्लादेश में बडी संख्या में हिन्दू मंदिरों एवं हिन्दुओं आक्रमण होते हुए भी, हिन्दू कुंभकर्ण की भांति सो रहे हैं ! यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है !– संपादक

ढाका (बांग्लादेश) – ‘विश्व हिन्दू संघ’ की बांग्लादेश शाखा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में १३ से १७ अक्टूबर, इन ४ दिनों की अवधि में ३३५ मंदिरों में तोडफोड की गई । साथ ही हिन्दुओं के १ सहस्र घर जला दिए गए । हिन्दुओं पर आक्रमण की घटनाएं अभी रुकी नहीं हैं । देश के कोमिला, चांदपुर, नोआखली, चटगांव, कॉक्स बाजार, फेनी, चपई, नवाबगंज एवं रंगपुर में सर्वाधिक आक्रमण हुए । कुल १२ हिन्दुओं की हत्या हुई, जिनमें ७ पुजारी भी सम्मिलित थे । साथ ही, २३ युवतियों एवं महिलाओं पर बलात्कार किया गया ; ऐसा बताया जा रहा है ।
‘विश्व हिन्दू संघ’ इन आक्रमणों से प्रभावित हिन्दुओं की सहायता कर रहा है । ऐसा आवाहन किया गया है, कि जो व्यक्ति वित्तीय सहायता करना चाहते हैं, वे संघ को ऑनलाइन पैसा भेज सकते हैं । इस संबंध में संस्था की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है । वेबसाइट का पता है : http://www.worldhindufederation.org/
बांग्लादेश के हिन्दुओं की दयनीय स्थिति !
बांग्लादेश में २०० से अधिक धर्मांधों की ओर से पुन: आक्रमण
बांग्लादेश में हिन्दू-विरोधी हिंसा के प्रकरण में एक और सूत्रधार बंदी !
हिन्दू विरोधी अभिनेताओं का एक समूह हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करता है ! – भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगडे
वर्ष २०५० में बांगलादेश में हिन्दू नहीं बचेंगे ! – बांगलादेशी लेखिका की पुस्तक में दावा
बांगलादेश में पिछले ४० वर्षों में हिन्दुओं की जनसंख्या में ५ प्रतिशत कमी !