अब तक अनुमानित ६०० व्यक्तियों को बंदी बनाया गया !
ऐसे व्यक्तियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए भारत सरकार को बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए !- संपादक

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए आक्रमण के षड्यंत्र का एक और सूत्रधार बंदी बनाया गया है । रंगपुर के पीरगंज उप-जनपद में, १७ अक्टूबर को हुई हिंसा का सूत्रधार शैकत मंडल एवं उसके साथी को ढाका की सीमा पर स्थित गाजीपुर से बंदी बनाया गया है । “मंडल ने ‘फेसबुक लाइव’ के माध्यम से हिन्दू-विरोधी सामग्री प्रसारित कर धर्मांधों को उत्तेजित किया । इसके पश्चात, क्रोधित धर्मांधों ने बडी मात्रा में हिंसा की”, ऐसा जांच अधिकारियों ने कहा । इस हिंसा में हिन्दुओं के न्यूनतम ७० घरों एवं दुकानों में आग लगा दी गई थी ।
इससे पूर्व, कोमिला में दुर्गा पूजा मंडप में कुरान की प्रति रखने वाले एक प्रमुख संदिग्ध इकबाल हुसैन को पुलिस ने बंदी बनाया था । वर्तमान में, हुसैन को सात दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया है । इस हिंसा के प्रकरण में, बांग्लादेश में अब तक अनुमानित ६०० लोगों को बंदी बनाया गया है ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु