
सिंगरौली (उत्तर प्रदेश) – ‘वर्तमान में हिन्दुओं की स्थिति अत्यधिक विदारक है । प्रतिदिन हिन्दुओं पर धर्मांतरण, लव जिहाद, हिन्दुत्वनिष्ठ और साधु-संतों की हत्या, मंदिरों का सरकारीकरण जैसे असंख्य आक्रमण हो रहे हैं । इन्हें रोकने का एकमात्र विकल्प है भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करना’, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश-बिहार राज्यों के समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी (आध्यात्मिक स्तर ६३ प्रतिशत) ने किया । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से नियमित रूप से ‘ऑनलाइन’ साप्ताहिक धर्मशिक्षा वर्ग लिए जाते हैं । वर्ग में सहभागी होनेवाली धर्मप्रेमी श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने उनके क्षेत्र की महिलाओं और युवकों के लिए हाल ही में एक ‘ऑनलाइन’ बैठक आयोजित की थी । इस बैठक को जिज्ञासुओं का उत्तम प्रतिसाद प्राप्त हुआ । इस बैठक में प्रति सप्ताह धर्मशिक्षा वर्ग आयोजित करना निश्चित किया गया ।
क्षणिका १. इस बैठक के आयोजन हेतु श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने सभी को धर्मकार्य का महत्त्व बताकर बैठक में उपस्थित रहने का आवाहन किया ।
२. उपस्थित महिलाओं ने प्रत्येक सप्ताह १ घंटा धर्मकार्य के लिए देने की तैयारी दर्शाई ।
३. श्री. मिश्रा ने धर्मकार्य में यथाशक्ति सहकार्य करने की तैयारी दिखाई ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?