साढे चार फीट से ऊंची सुनामी की लहरें !

मनीला (फिलीपींस): ८ जून की सुबह फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया । स्थानीय समयानुसार यह भूकंप सुबह ७:३७ बजे आया । इससे कई इमारतों को हानि पहुंची है । देश भर में अलग-अलग स्थानों पर कुछ इमारतों के ढहने का समाचार है । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण अब तक १९ लोगों की मौत हो चुकी है और २०० से अधिक लोग घायल हुए हैं ।
भूकंप का केंद्र बिंदु !
भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था । यह भूकंप सारंगनी प्रांत के ‘मासीम’ शहर से दक्षिण-पश्चिम में लगभग ३२ किलोमीटर की दूरी पर और ३३ किलोमीटर की गहराई में आया ।
सुनामी की तीव्रता !
भूकंप के उपरांत सुनामी आई । सबसे ऊंची लहर १.४ मीटर (लगभग साढे चार फीट) की थी । पडोसी देशों इंडोनेशिया और मलेशिया के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी सुनामी की चेतावनी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया ।

भूकंप से जुडी ३ मुख्य घटनाएं !
१. ७ लाख से अधिक जनसंख्यावाले बंदरगाह शहर जनरल सैंटोस को सबसे अधिक हानि पहुंची है । क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, इस शहर में न्यूनतम ७ लोगों की मौत हुई है, जबकि १३० लोग घायल हुए हैं ।
२. गर्मियों की छुट्टियों के पश्चात सोमवार को देश भर में स्कूल फिर से खुले थे और ध्वजारोहण समारोह के समय यह आपदा आई । इस समय कई बच्चे डर के मारे बेहोश हो गए ।
३. ‘पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर’ ने अनुमान जताया था कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में ३ मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं । इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ भागों के लिए भी एक मीटर तक की लहरों की चेतावनी दी गई थी ।

ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !