
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) – यहां मूल रूप से तेलंगाना के निवासी २८ वर्षीय भारतीय युवक अंशुल कुंचा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई । अंशकालिक (पार्ट-टाइम) पिज्जा वितरण का कार्य करनेवाले अंशुल को एक बनावटी मांग (फेक आर्डर) द्वारा बुलाया गया एवं उसकी हत्या कर दी गई, ऐसा आरोप उसके परिवारवालों ने किया है ।
🇮🇳 Indian youth shot dead by unidentified assailants in Philadelphia, USA.
The rising number of attacks and killings involving Indians abroad in recent years is deeply concerning.
How many more such tragedies must occur before stronger measures are taken to ensure the safety… pic.twitter.com/nRNE0K6EOq
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 7, 2026
अंशुल कुंचा पिछले ४ वर्ष से अमेरिका में रह रहा था । वह वहां एक नामांकित बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठान (कंपनी) में पूर्णकालिक नौकरी कर रहा था । अतिरिक्त आय के लिए वह शनिवार-रविवार के दिन पिज्जा वितरण का कार्य करता था । ६ जून की रात्रि में उसे एक सुनसान एवं निर्जन क्षेत्र में पिज्जा पहुंचाने की मांग मिली । अंशुल जब उस स्थान पर पहुंचा, तब वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने उस पर अन्धाधुन्ध गोलीबारी की । उन्होंने अंशुल के सिर में एक के बाद एक अनेक गोलियां मारीं एवं वहां से भाग निकले । इस गोलीबारी में अंशुल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । अंशुल से कोई भी लूटपाट नहीं हुई है । उसके रुपये अथवा मूल्यवान वस्तुएं चोरी न होने के कारण इस हत्या का मुख्य उद्देश्य क्या था ?, इस विषय में बडा प्रश्नचिह्न निर्माण हुआ है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !