LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।

 

नई दिल्ली – घरेलू सिलेंडर के मूल्य में एक बार फिर वृद्धि की गई है ।अब २९ रुपये की बढोतरी हुई है । इससे १४.२ किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का मूल्य ९१२ रुपये से बढकर ९४१ रुपये हो गई है ।

एलपीजी गैस का उत्पादन करने वाले सरकारी उपक्रम अभी भी प्रत्येक सिलेंडर पर लगभग ७०० रुपये का घाटा सहन कर रहे हैं । इसलिए आने वाले समय में इसकी कीमत और बढने के संकेत हैं ।

संपादकीय भूमिका

ईरान - अमेरिका युद्ध के कारण आगे भी ऐसी ही बढोतरी होती रहेगी । भविष्य में सिलेंडर मिलना भी बंद हो गया, तो आश्चर्य नहीं होगा । यही आपातकाल होगा । इसलिए हिन्दुओं ने साधना की, तो ऐसे संकटों में ईश्वर उनकी रक्षा कर सकेगा ।