|

पिथौरागढ (उत्तराखंड) – नेपाल ने उत्तराखंड से लगी सीमा पर चीननिर्मित ‘थर्मल कैमरे’ (गर्मी के कारण वस्तुओं से निकलनेवाली इंफ्रारेड किरणों को पहचान कर उनके तापमान को चित्र के रूप में दिखानेवाला कैमरा) लगाना आरंभ किया है । यह कैमरे भारतीय सीमा के अंदर अनुमानित १० किलोमीटर तक की हलचलें चित्रित करने की क्षमतावाले होने का दावा किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त इन कैमरों के क्रियान्वयन के लिए चीन के इंटरनेट का उपयोग किया जा रहा है, यह बात भी सामने आई है । इसका अर्थ भारतीय सीमा की जानकारी सीधे चीन को मिल रही है । उत्तराखंड में भारत एवं नेपाल के मध्य लगभग २७५ किलोमीटर लंबाई वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा है । भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल की ओर से ‘आर्म्ड पुलिस फोर्स’ पर इस सीमा का दायित्व है ।
दिन एवं रात इन दोनों समय में लंबी दूरी पर हो रही हलचल पर ध्यान रखने की इन थर्मल कैमरों की क्षमता होती है । सुरक्षा विशेषज्ञों का यह कहना है कि यदि इस ध्यान रखनेवाली प्रणाली का डेटा (जानकारी) चीन के सर्वर अथवा नेटवर्क से जा रहा हो, तो उससे भारतीय सीमाक्षेत्र से संबंधित संवेदनशील जानकारी की गुप्तता पर प्रश्नचिन्ह लग सकता है । इसलिए इस योजना की ओर केवल सीमा सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं, अपितु प्रादेशिक सामरिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है ।
चीनी कैमरे लगाए जाना भारत की दृष्टि से चिंता का विषय – सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी
सेवानिवृत्त लेफ्टनेंट कर्नल एस.पी. गुलेरिया का यह कहना है कि भारत-नेपाल संबंध ऐतिहासिकदृष्टि से बहुत सशक्त रहे हैं । दोनों देशों के मध्य सीमा होते हुए भी कठोरतापूर्वक नजर रखने वाली व्यवस्था की विशेष आवश्यकता कभी नहीं पडी, परंतु हाल के वर्षाें में नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सशक्त करते समय चीनी तकनीक का उपयोग किए जाने की ओर हमें गंभीरता से देखना चाहिए । सीमा क्षेत्र में स्थापित नजर रखने वाले उपकरणों की तकनीकी क्षमता तथा उनके अंतरजाल का मूल्यांकन सुरक्षा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है । यदि इन कैमरों का संचालन सचमुच ही चीनी नेटवर्क के द्वारा हो रहा हो, तो इसके कारण सीमाक्षेत्र से संबंधित संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !