Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप

इजराइल ने नकारा आरोप

वाशिंगटन (अमेरिका) – इजराइल ट्रम्प सरकार के आंतरिक जानकारी एकत्रित करने के लिए जासूसी करने का प्रयत्न कर रहा है, ऐसी जानकारी अमेरिका के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों ने दी है ।

इजराइल ने इन आरोपों को पूर्ण रूप से अस्वीकार कर दिया है । इस्रायली दूतावास का कहना है कि, वे अमेरिकी अधिकारियों की जासूसी नहीं करते तथा उनकी गुप्तचर संस्थाएं मित्रों पर नहीं, अपितु शत्रुओं पर ध्यान रखती हैं ।