७ जून की रात्रि में ईरान ने इजराइल पर दागा क्षेपास्त्र (मिसाइल)
इजराइल ने प्रतिउत्तर में ईरान के १५ स्थानों को बनाया लक्ष्य

तेहरान / तेल अविव – खाडी देशों में पिछले कुछ दिनों से सुलग रहा तनाव पुनः भडक उठा है । ७ जून की देर रात्रि से ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक क्षेपास्त्रों से आक्रमण किया । इसके प्रतिउत्तर में कुछ ही घण्टों में इजरायली सेना ने अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को कार्यान्वित करके ईरान पर आक्रमण किया ।
युद्ध से सम्बन्धित ६ मुख्य घटनाक्रम !
१. इजरायली रक्षा बल ने बताया कि, इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी एवं मध्य ईरान में सैनिक अड्डों पर आक्रमण किए ।
२. ईरानी सेना ने भी इजरायली आक्रमणों की पुष्टि की है । उसने बताया कि, इजराइल ने हवाई मार्ग से दागे जानेवाले बैलिस्टिक क्षेपास्त्रों का उपयोग करके ईरान के लगभग १५ स्थानों पर आक्रमण किए । तेहरान स्थित एक ड्रोन निर्माण केन्द्र भी लक्ष्य किए गए स्थानों में सम्मिलित था ।
३. स्थानीय ईरानी प्रसारमाध्यमों के समाचार के अनुसार तेहरान, तब्रिज एवं इस्फहान इन भागों में विस्फोटों के स्वर सुनाई दिए हैं ।
४. ईरान ने राजधानी तेहरान स्थित ‘इमाम खोमेनी अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र (एयरपोर्ट)’ के निकट का हवाई क्षेत्र बन्द कर दिया ।
५. उधर मध्य इजराइल के अनेक भागों में सायरन बजाए गए । गुश डैन, जेरुसलम एवं आस-पास के भागों के निवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है । संभावित आक्रमण के संकट के कारण इजराइल ने अपनी हवाई सीमा को तात्कालिक रूप से बन्द कर दिया है ।
६. इस सब में यमन के हुती विद्रोही गुट ने ईरान के इस्रायल पर हुए क्षेपास्त्र आक्रमण का खुले रूप से समर्थन किया है ।
अमरीका ने दिया स्पष्टीकरण !
ईरान पर हुए इस्रायली आक्रमणों में अमरीकी सैन्य की सहभागिता नहीं थी, ऐसा स्पष्टीकरण अमरीका ने दिया है । इस्रायली आक्रमण का विस्तार तुलनात्मक रूप से सीमित था, ऐसा भी अमरीकी अधिकारियों ने बताया । मूलतः ईरान के आक्रमण पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेतान्याहू से प्रतिउत्तर में कोई भी कार्रवाई न करने का आवाहन किया था । इस्रायल के प्रधानमन्त्री इस विनती से सहमत हुए थे, ऐसा समाचार ‘एक्सिओस’ समाचार संस्था ने दिया था । तथापि कुछ ही घण्टों में इस्रायल की ओर से प्रतिउत्तरात्मक कार्रवाई की गई ।
भारतीय दूतावास का भारतीयों से त्वरित ईरान छोडने का आवाहन !ईरान में बिगडती जा रही प्रादेशिक स्थिति की पृष्ठभूमि पर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नवीन सूचना (एडवाइजरी) प्रसारित की है । तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान की यात्रा टालने का परामर्श देने के साथ ही, ईरान में उपस्थित भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करके शीघ्र से शीघ्र ईरान छोडने का परामर्श दिया है । |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan