
इंदौर (मध्य प्रदेश) – यहां के भक्तवात्सल्य आश्रम में ७ जुलाई को सनातन संस्था के श्रद्धाकेंद्र प.पू. भक्तराज महाराजजी (प.पू. बाबा) का जन्मोत्सव भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । वे सनातन संस्था के संस्थापक डॉ. जयंत आठवलेजी के गुरु हैं । ‘कोरोना संबंधी नियमों के कारण इस जन्मोत्सव के अवसर पर गिने-चुने भक्त उपस्थित थे । सवेरे प.पू. बाबा की मूर्ति को स्नान कराने के पश्चात स्तवन मंजिरी का पाठ किया गया । सुबह ११ से १२ बजे की अवधि में प.पू. बाबा के भजन का कार्यकम होने के पश्चात भक्तों ने भंडारे का लाभ लिया ।’ ‘श्री सद्गुरु अनंतानंद साईश शैक्षणिक एवं पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट’ के उपाध्यक्ष श्री. अनिल जोग ने यह जानकारी दी । इस जन्मोत्सव के कार्यक्रम का ‘ऑनलाइन’ प्रसारण करने से अनेक स्थान के भक्तों ने उसका लाभ लिया, रामनाथी के सनातन आश्रम में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया । (१६.७.२०२१)
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?