केंद्र सरकार ने तीनों मांगें मान लीं !

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ २५ जुलाई की दोपहर को हुई तीसरी बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा की । बैठक में सरकार द्वारा सीजेपी की सभी तीनों मांगें स्वीकार किए जाने के बाद जे.पी. नड्डा, जितेंद्र सिंह, सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर इसकी घोषणा की । इस अवसर पर सौरभ दास ने आंदोलनकारियों से अपील की कि जंतर-मंतर पर उपस्थित सभी आंदोलनकारी अब अपने-अपने घर लौट जाएं ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र देने का समाचार फैलते ही जंतर-मंतर पर प्रसन्नता का वातावरण बन गया । विद्यार्थियों ने “विद्यार्थी एकता जिंदाबाद”, “जय भीम” जैसे नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया ।
सरकार द्वारा स्वीकार की गई मांगें
अ. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र ।
आ. नीट प्रश्नपत्र लीक के बाद आत्महत्या करनेवाले विद्यार्थियों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा ।
इ. जंतर-मंतर पर हुए हिंसक आंदोलन के समय विद्यार्थियों के विरुद्ध दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Abhijeet Dipke : (और इनकी सुनिए…) ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए !’
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।